BWF World Badminton Championship 17 सालों के बाद भारत की धरती पर वापस लौटा है. भारतीय शटलर्स के पास यह अच्छा मौका है कि वह अपने घरेलू दर्शकों के सामने बेहतरीन प्रदर्शन कर के दिखाएं. पहले दिन के खेल में भारतीय स्क्वॉड के सभी खिलाड़ियों ने अपने-अपने मैच जीते.

आयुष शेट्टी ने दुनिया को चौंकाया
भारत के युवा सनसनी आयुष शेट्टी जब कल कोर्ट में उतरे तो उनका सामना दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी चीन के शी युकी से था. शायद ही किसी ने उम्मीद की होगी कि शी युकी पहले ही मैच में टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे. एशियन चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता आयुष और शी युकी के बीच चले 1 घंटे से ज्यादा के मैच में भारत के इस यंग स्टार को जीत हासिल हुई. जब मैच खत्म हुआ तो इस साल का सबसे बड़ा उलटफेर हो चुका था. तीन सेट तक चले इस रोमांचक मुकाबले में आयुष ने शी युकी को 21-14, 13-21, 21-19 से हरा दिया. शी युकी के खिलाफ यह आयुष की पहली जीत थी.

सिंधु ने आसानी से जीता गेम
2019 की चैम्पियन पी वी सिंधु के लिए इस टूर्नामेंट का पहला मैच बहुत आसान रहा. आयरलैंड की सोफिया नोबेल से हुए मैच में सिंधु ने सीधे सेटों में जीत दर्ज किया. उन्होंने सोफिया को 21-7 और 21-11 से हराया. पी वी सिंधु ने इस टूर्नामेंट में 2019 के गोल्ड के साथ कुल 5 मेडल जीते हैं. सिंधु ने 2017 और 2018 में सिल्वर मेडल जीता था. वहीं 2013 और 2014 में उनके हाथ ब्रॉन्ज मेडल आया था. ऐसी उम्मीद है कि वह अपने देश में दूसरा गोल्ड मेडल जरूर जीतेंगी.

महिला डबल्स भी जीतीं
भारत की महिला डबल्स टीम ने भी टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया. त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने स्पेन की पाउला लोपेज और लूसिया रोड्रिगेज को लगातार चले सेटों में मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया. त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने पाउला लोपेज और लूसिया रोड्रिगेज को 21-9 और 21-13 से हराया.

पुरुष डबल्स में डबल धमाल
भारत के पुरुष डबल्स की दो टीमें कोर्ट पर उतरी थीं. दोनों ही टीमों ने अपने मुकाबले जीत कर भारत के लिए दिन को एकदम 100% जीत वाला बना दिया. यह भारत के लिए दिन का पांचवा मुकाबला था. एमआर अर्जुन और हरिहरन की जोड़ी ने आयरलैंड की जोड़ी को पहले सेट में 21-16 से हराया. वहीं दूसरे गेम में जब स्कोर 6-4 था तो चोट के कारण आयरलैंड के खिलाड़ी रिटायर हर्ट हो गए. इस तरह भारत को जीत मिल गई. वहीं एक दूसरे मैच में सात्विक और चिराग की जोड़ी को बाई मिली है और वह अगले दौर में पहुंच गई हैं. 

"BWF World Badminton Championship 17 सालों के बाद भारत की धरती पर वापस लौटा है. भारतीय शटलर्स के पास यह अच्छा मौका है कि वह अपने घरेलू दर्शको…"