बांग्लादेश 23 साल के बाद टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई है. अपने घर में फेवरेट माने जाने वाली ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट मैच के पहले दिन मेहमानों ने ज्यादा देर तक पिच पर रहने नहीं दिया. उसके बाद बल्लेबाजी में भी बांग्लादेश ने कंगारुओं को उछलने का बिल्कुल भी मौका नही दिया. पहली पारी में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 198 रनों पर रोक दिया. हसन महमूद ने 6 विकेट झटके.

बाघों के आगे कंगारू पस्त
टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि उनकी बैटिंग तास के पत्तों की तरह बिखर जाएगी. पहला विकेट 45 रन के स्कोर पर गिरा. जैक विथराल्ड 23 रन बनाकर चलते बने. बांग्लादेशी गेंदबाजों के आगे कोई भी कंगारू बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टीका नहीं रह सका और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे. 53 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने सारे विकेट खोकर 198 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया का यह बांग्लादेश के खिलाफ सबसे छोटा स्कोर है. इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने सबसे कम स्कोर मीरपुर में 2017 में बनाया था.

स्मिथ को मिला भाग्य का सहारा
ऑस्ट्रेलिया का हाल और भी बुरा हो सकता था. पर वो तो भला हो स्मिथ की तकदीर का जो उनको जीवनदान मिला और उन्होंने 71 रन बना दिए. दरअसल हुआ कुछ यूं कि स्मिथ जब 7 रन के स्कोर पर थे तो इबादत हुसैन की गेंद पर वह विकेटकीपर लिटन दास के हाथों कैच थमा बैठे. स्मिथ तो कैच के बाद जाने भी लगे थे लेकिन अंपायर कुमार धर्मसेना ने उन्हें नॉट आउट दे दिया. इसके बाद बांग्लादेश ने DRS भी लिया पर स्निको मीटर में कोई हरकत नहीं दिखी और इस वजह से अंपायर का दिया हुआ निर्णय ही मान लिया गया. हालांकि मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्मिथ ने यह माना कि गेंद उनके बल्ले को छुकर गई थी. अगर स्मिथ का वह विकेट मिल जाता तो शायद ऑस्ट्रेलिया 150 भी नहीं बना पायी होती.

बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने भरी हुंकार
गेंदबाजों के कहर के बाद अब बारी थी बांग्लादेशी बल्लेबाजों की. उन्होंने भी सितारों से सजी ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के पसीन छुडा दिए. बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने दूसरे दिन के खेल खत्म होने तक 351 रन बना लिए हैं. उनके पास 153 रनों की मजबूत बढ़त भी है. तंजीद हसन ने पहले मोमिनुल हक के साथ मिलकर 102 रनों की साझेदारी कि और फिर कप्तान शांटो के साथ मिलकर 93 रनों की दूसरी बढ़िया साझेदारी कर के टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. बांग्लादेश ने 6 विकेट के नुकसान पर 351 रन बना लिए थे. तंजीद हसन ने 101 रन की पारी खेली वहीं कप्तान शांटो ने 84 रन बनाए. बांग्लादेश इस समय जिस स्थिति में है उसके पास यह बहुत अच्छा मौका है कि वह ऑस्ट्रेलिया को उसके ही घर में सीरीज हरा कर नया किर्तिमान रच दे.

 


 

"बांग्लादेश 23 साल के बाद टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई है. अपने घर में फेवरेट माने जाने वाली ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट मैच के पहले दिन म…"