दांबुला में खेले गए त्रिकोणीय सीरीज के अपने दूसरे मैच में भारत को अफगानिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा.टॉस हार के पहले बैटिंग करने उतरी भारत की टीम ने 349 रनों का स्कोर खड़ा किया.बारिश प्रभावित इस मैच को अफगानिस्तान ने DLS मेथड़ से 4 रनों से जीत लिया.

इंडिया ए की पारी, धमाकेदार ओपनिंग साझेदारी
टॉस हार कर पहले बैटिंग करने उतरी इंडिया की शुरूआत काफी तुफानी रही.प्रभसिमरन और वैभव ने पहले विकेट के लिए सात ओवर में ही 70 रन बना डाले. 

आउट होने से पहले वैभव ने 22 गेंदों में 44 रनों पारी ताबड़तोड़ पारी खेली.वहीं प्रभसिमरन ने 69 गेंदों में 84 रनों की तेज पारी खेली. मीडिल ऑर्डर में ऋतुराज और कप्तान तिलक वर्मा दोनों ने 66-66 रनों की पारी खेली.सुर्यांश शेडगे ने 40 रनों की तेज एवं उपयोगी पारी खेली.

बारिश के चलते मैच को 49 ओवरों का कर दिया गया, जिसमें भारत ने 350 रनों का मजबूत लक्ष्य अफगानिस्तान को दिया.अफगानिस्तान की ओर से अब्दुल्लाह अहमदजई ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए.

अफगानिस्तान के लिए वरदान साबित हुई बारिश
350 रनों का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने भी सधी हुई शुरुआत की. पहले विकेट के लिए इमरान मीर और हसन ने 63 रनों की साझेदारी की. हालांकी 8वें से 10वें ओवरों के अन्दर भारत ने दो विकेट झटक कर अफगानिस्तान के लिए मुश्किलें जरुर खड़ी कर दी थी.

उसके बाद अफगानिस्तान की ओर से बैटिंग करने आए बहीर शाह ने इमरान मीर का बखुबी साथ दिया. अफगानिस्तान जब 25.5 ओवरों में 177 के स्कोर पर था तो बारिश ने एक बार फिर दखल दिया और मैच शुरू नहीं हो सका. उस समय अफगानिस्तान संसोधित लक्ष्य से 4 रन आगे था, और इस तरह उसने ये मैच 4 रनों से जीत लिया.गेंदबाजी में भारत की ओर से अरशद और अनुकूल ने एक-एक विकेट लिया.

भारत का अगला मैच अब 15 जून को श्रीलंका से है.



 


 

ये भी पढ़ें: कल से शुरू हो रहा है विमेंस टी-20 वर्ल्डकपः भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से 14 जून को होगा

ये भी पढ़ें: दुनिया का सबसे पॉपुलर टूर्नामेंट FIFA आज से शुरू,19 जुलाई को होगा फाइनल

"दांबुला में खेले गए त्रिकोणीय सीरीज के अपने दूसरे मैच में भारत को अफगानिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा.टॉस हार के पहले बैटिंग करने उत…"