15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL में धमाल मचाने के बाद टीम इंडिया में जगह जरुर बना ली है, पर प्लेइंग 11 में उन्हें अभी भी मौका नहीं मिला है. पूर्व अफ्रीकी क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने इस पर भारतीय मैनेजमेंट से नाराजगी जताई है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.

वैभव क्यों बने हुए हैं चर्चा का विषय?
वैभव सूर्यवंशी पिछले दो IPL सीजन और डोमेस्टिक क्रिकेट में धमाल मचाते आ रहे हैं. इस बार वैभव ने IPL में ऑरेंज कैप जीतकर सबसे कम उम्र में इस कारनामे को अंजाम दिया है. यही नहीं उन्होंने जो 776 रन बनाए वो 237 के स्ट्राइक रेट से आए थे. इसके अलावा उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा 72 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. 

ऐसे बैटिंग के चलते ही उन्हें भारतीय T-20 टीम में जगह मिली. हालांकि इससे पहले हुए आयरलैंड सीरीज में उन्हें मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिला था. उस सीरीज में भारत को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि इंग्लैंड दौरे पर उन्हें मौका जरूर मिलेगा पर पहले मैच में टीम मैनेजमेंट ने उन्हें प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बनाया. 

क्या दूसरे मैच में डेब्यू कर सकते हैं वैभव?
टीम के प्लान में शायद वैभव अभी फिट नहीं हो पा रहे हैं. और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टी-20 मैच में भी उनका खेलना संदिग्ध ही है. हाल ही के प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोर्ने मोर्कल ने कहा कि उन खिलाड़ियों को बाहर नहीं किया जा सकता जिन्होंने वर्ल्ड कप जिताया है. इससे यही संकेत मिलता है कि वैभव को अपने इंटरनेशनल डेब्यू के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है.

डिविलियर्स ने भारतीय कोच के फैसले पर जताई नाराजगी
अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में डिविलियर्स ने वैभव के टीम में शामिल ना करने को लेके भारत के कोच को लताड़ लगाई. भारत के सहायक कोच रेयान टेन डोश्च ने एक प्रेस कॉन्फेंस में कहा कि वैभव को भी उसी प्रक्रिया से गुजरना होगा जिससे बाकी खिलाड़ी गुजरते हैं. इसपर डिविलियर्स ने कहा कि वैभव को आयरलैंड की सीरीज में मौका मिलना चाहिए था. आगे उन्होंने कहा कि आयरलैंड सीरीज उनके डेब्यू के लिए सबसे बेस्ट टाईम था. वो जल्दी ही वैभव को टीम में देखना चाहते हैं.

"15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL में धमाल मचाने के बाद टीम इंडिया में जगह जरुर बना ली है, पर प्लेइंग 11 में उन्हें अभी भी मौका नहीं मिला है. …"