टी-20 वर्ल्ड कप में कल यानि 17 जून को हुए मुकाबले में भारत की लड़कियों ने नीदरलैंड्स को 95 रन के बड़े अंतर से हरा दिया. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 209 रन बनाए. जिसके जवाब में नीदरलैंड्स की पूरी टीम 114 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.

स्मृति और शेफाली का तुफान
टॉस हार कर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने तेज शुरुआत दी. उनके ताबड़तोड़ बैटिंग के सामने नीदरलैंड्स के गेंदबाज बेबस नजर आए. दोनों ने पहले विकेट के लिए 11.4 ओवर में 115 रन जोड़े. 

भारत का पहला विकेट शेफाली के रुप में गिरा, वो 38 गेंदों में 55 रन की शानदार पारी खेलने के बाद आउट हुईं. एक छोर से स्मृति मंधाना ने अटैक जारी रखा और 15वें ओवर में लगातार 4 चौके लगा के भारत का स्कोर 150 के पार पहुंचा दिया. मंधाना ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 47 बॉल में 74 रन बनाए.

वहीं ऋचा घोष के 8 बॉल में 20 और दीप्ति शर्मा के 2 बॉल में 10 रन की मदद से भारत ने 209 रन बनाए और नीदरलैंड्स को 210 रन का पहाड़ जैसा टार्गेट दिया. नीदरलैंड्स के लिए कैरोलिनन डी लांगे ने सबसे ज्यादा 2 विकेट.

कभी गेम में ही नहीं दिखी नीदरलैंड्स
210 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और 34 के स्कोर पर हीथ सीगर्स 21 के स्कोर पर नन्दनी शर्मा के बॉल पर स्मृति को कैच थमा बैठे. 
नीदरलैंड्स कभी भी मैच में बनी हुई दिखी ही नहीं. बाबेत डी लीड ने सबसे ज्यादा 27 बॉल में 28 रन बनाए. उनके 7 बैट्समैन तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छु पाए.
भारत की तरफ से श्री चरणी ने 4, शेफाली ने 3 और नन्दनी शर्मा ने 2 विकेट लिए.

अपनी बेहतरीन बैटिंग के लिए स्मृति मंधाना को मैन ऑफ द मैच मिला. भारत का अगला मैच 21 जून को साउथ अफ्रीका से है.
  

ये भी पढ़ें: अल्जीरिया के खिलाफ मेस्सी ने लगाया हैट्रिक, बनाए कुछ खास रिकॉर्ड्स. अर्जेंटीना 3-0 से जीता

"टी-20 वर्ल्ड कप में कल यानि 17 जून को हुए मुकाबले में भारत की लड़कियों ने नीदरलैंड्स को 95 रन के बड़े अंतर से हरा दिया. भारत ने पहले बैटिंग …"