12 जून से शुरु हुआ एक सफर अपने अंतिम पड़ाव पर है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल होना है. एक तरफ 7 बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया है. वहीं दूसरे तरफ मेजबान इंग्लैंड है. दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में बिना एक भी मैच गंवाए यहां तक पहुंची हैं.
एक नजर दोनों के वर्ल्ड कप सफर पर
इंग्लैंड ने अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ की. उसके बाद उन्होंने आयरलैंड, स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज, और न्यूजीलैंड को हराया. सेमीफाइनल में उन्होंने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई.
कुछ इसी तरह का सफर रहा ऑस्ट्रेलिया का. यह टीम भी अपने सारे मुकाबले जीत के आ रही है. पहले मैच में इन्होंने साउथ अफ्रीका को हराकर अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत की. उसके बाद बांग्लादेश, नीदरलैंड्स, पाकिस्तान, और फिर इंडिया को मात दी. सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर इन्होंने फाइनल में जगह बनाई.
कौन मार सकता है बाजी?
दोनों ही टीमें बिना एक भी मैच हारे फाइनल तक पहुंची हैं. किसी भी टीम को कमतर नहीं आंका जा सकता. ऑस्ट्रेलिया रिकॉर्ड आठवीं बार फाइनल में पहुंची है. दोनों ही टीमें हर क्षेत्र में मजबूत हैं. ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले इंग्लैंड को तीन बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में हराया है. खैर यह सभी बातें अब इतिहास का हिस्सा हैं. वर्ल्ड कप का फाइनल लॉर्ड्स में खेला जाना है और मेजबान इंग्लैंड ने यहां खेले सभी 4 टी-20 मैचों में जीत हासिल की है. ग्राउंड के रिकॉर्ड्स और घरेलू दर्शकों के बीच इंग्लैंड का पलड़ा थोड़ा सा भारी लग रहा है. खैर इस बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी कौन उठाएगा यह मैच के बाद ही पता चल पाएगा.
"12 जून से शुरु हुआ एक सफर अपने अंतिम पड़ाव पर है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल होना है. एक तरफ 7 बार …"
