भारतीय टीम में शामिल वैभव सूर्यवंशी अपनी बैटिंग की वजह से अक्सर ही चर्चा में रहते हैं. फिलहाल वो आयरलैंड और इंग्लैड दौरे पर जा रही भारतीय टीम के टी-20 स्क्वाड का हिस्सा हैं. इंग्लैंड दौरे पर वो बाकी टीम से अलग चेंजिंग रूम का इस्तेमाल करेंगे. ऐसा आईसीसी के नियम के तहत हो रहा है.

आईसीसी के नियमों के तहत होगा ऐसा
आयरलैंड से होने वाली सीरीज में उन्हें अलग चेंजिंग रूम मिलेगा इस पर अभी स्थिति साफ नहीं है. क्योंकि आयरलैंड से होने वाली सीरीज क्रिकेट आयरलैंड के नियमों के तहत होगी. 

वहीं इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने स्पष्ट किया कि इंग्लैंड में होने वाली सीरीज एक आईसीसी इवेंट की तरह है, जहां उनके सेफगार्डिंग प्रोसीजर और ईसीबी की सेफ हैंड्स पॉलिसी पूरी तरह लागू रहेगी. 

सभी वेन्यू के सुरक्षा अधिकारी भारतीय टीम के ऑफिसर के साथ मिलकर इन नियमों का पालन सुनिश्चित कर रहे हैं.

वैभव के माता-पिता पूरे टूर पर होंगे उनके साथ
इस सुरक्षा प्रोटोकॉल पर ईसीबी ने यह भी बताया की वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता पूरे टूर पर उनके साथ रहेंगे. बोर्ड ने बताया कि वैभव की कम उम्र को देखते हुए ऐसा  फैसला लिया गया है. ऐसी उम्र के खिलाड़ी के मानसिक और शारीरिक संतुलन के लिए बेहद जरूरी है.

आयरलैंड दौरे पर इतिहास रच सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी अगर 26 जून को आयरलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरते हैं तो वह सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले क्रिकेटर बन जाएंगे

ये भी पढ़ें: IND vs IRE T-20: भारत और आयरलैंड T-20 सीरीज कब और कहां देखें, बन सकते हैं ये रिकॉर्ड

"भारतीय टीम में शामिल वैभव सूर्यवंशी अपनी बैटिंग की वजह से अक्सर ही चर्चा में रहते हैं. फिलहाल वो आयरलैंड और इंग्लैड दौरे पर जा रही भारतीय टी…"