भारत और श्रीलंका के बीच आज यानी 15 अगस्त को गॉल में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. यह भारत का 600वां टेस्ट मैच है. इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच में भारत टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रहा है. भारत की तरफ से देवदत्त पड्डिकल ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए शतक लगाया है. आइए जानते हैं भारत के लिए यह टेस्ट कितना खास है?
देवदत्त ने किया कमाल
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया. भारतीय पारी की शुरुआत करने आए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे. टीम का स्कोर 47 रन था जब तालमेल की कमी ने श्रीलंका को रन आउट के रुप में पहला विकेट दिलाया. जायसवाल 32 रन बनाकर आउट हुए. उसके बाद बैटिंग करने आए देवदत्त पड्डिकल ने केएल राहुल के साथ मिलकर पारी को संभाला. केएल राहुल के रिटायर्ड हर्ट होने से पहले दोनों के बीच 150 रन की साझेदारी हुई. राहुल ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 77 रन बनाए. देवतदत्त पड्डिकल एक छोर पर टिके रहे. शुभमन गिल कुछ खास नहीं कर पाए और वह 16 रन बनाकर आउट हो गए. पहले दिन के खेल खत्म होने तक भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 266 रन बना लिए थे. देवदत्त पड्डिकल 131 रन और ऋषभ पंत 27 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं.
खास है टेस्ट मैच
भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. भारत आज अपना 600वां टेस्ट मैच खेल रहा है. इसी के साथ भारत तीसरी ऐसी टीम बन गई है जिसने 600 या उससे ज्यादा मैच खेले हैं. टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच इंग्लैंड ने खेले हैं. इंग्लैड के नाम टेस्ट में 1097 मैच खेले हैं. इंग्लैंड के बाद सबसे ज्यादा मैच ऑस्ट्रेलिया ने खेला है. ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 883 मैच खेले हैं. इन दोनों के अलावा भारत ही ऐसी टीम है जिसने 600 टेस्ट मैच का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. वेस्टइंडीज भी 600 टेस्ट मैच के आंकड़े के बेहद करीब है. वेस्टइंडीज ने 596 मैच खेले हैं.
"भारत और श्रीलंका के बीच आज यानी 15 अगस्त को गॉल में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. यह भारत का 600वां टेस्ट मैच है. इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच में…"
