कल खेले गए इंडिया और श्रीलंका का मैच जीत-हार से ज्यादा विवादों की वजह से चर्चा में रहा. सुपर ओवर तक चले इस मुकाबले में श्रीलंका ने इंडिया को हराया. इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 49.2 ओवर में 265 रन बनाए और श्रीलंका भी 50 ओवर में इतना ही स्कोर बना पायी.
सुर्यांश शेड्गे और विपरज निगम ने शुरुआती झटकों से उबारा
टॉस हार कर पहले बैटिंग करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही . प्रभसिमरन और वैभव की जोड़ी कुछ खास कमाल नहीं कर पायी. इसके बाद आए ऋतुराज और कप्तान तिलक वर्मा ने पारी संभालने की कोशिश की.
भारत का स्कोर 100 भी नहीं हुआ था कि भारत का तीसरा विकेट भी गिर गया. एक समय भारत का स्कोर 143 पर 7 विकेट था और ऐसा लगा की भारत 200 का आंकड़ा भी नहीं छु सकेगा.
लेकिन सुर्यांश शेड्गे और विपरज निगम के जुझारु अर्धशतकों की मदद से भारत 250 का आंकड़ा पार कर गया. भारत ने 49.2 ओवरों में 265 रन बनाए. भारत की ओर से सुर्यांश शेड्गे ने 72 रन और विपरज ने 51 रन की पारी खेली. श्रीलंका की ओर से मोहम्मद शिराज और विजयकान्त ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए.
सदीरा समरविक्रमा के संघर्ष से जीता श्रीलंका
265 रनों का पीछा करने उतरी श्रीलंका के लिए उसके ओपनर्स ने अच्छी शुरुआती दी.डिकवेला और अविश्का फरनान्डो ने पहले विकेट के लिए 56 रन जोड़े.
भारत ने श्रीलंका के लिए ये मैच आसान नहीं होने दिया और नियमित अंतराल पर विकेट लेते रहे.हालांकि सदीरा समरविक्रमा एक छोर पर टिके रहे और मैच को अंत तक के ले गए. पुछल्ले बल्लेबाजों ने छोटी-छोटी साझेदारियां कर मैच को टाई करवा दिया. भारत की तरफ से आयुष बडोनी ने 2 विकेट चटकाए.
सुपर ओवर में श्रीलंका ने 16 रन बनाए और भारत को 17 रनों का लक्ष्य दिया, भारत की तरफ से बैटिंग करने आए वैभव और सुर्यांश सिर्फ 9 रन ही बना सके, और इस तरह भारत ये मैच हार गया.
ऐसा क्या-क्या हुआ जो बन गया चर्चा का विषय
भारत की बैटिंग के दौरान भारतीय बल्लेबाजों की गलती ने पेनल्टी की वजह से कटे 10 रन. हुआ कुछ युं कि रन लेते वक्त विपरज निगम पिच के बीच में आ गए और ऐसा एक नहीं दो बार हुआ. यही वजह है कि भारत को पेनल्टी के रुप में 10 रन गंवाने पड़े.
दुसरा वाक्या ये है की खराब लाइट में भी मैच करा दिया गया जिसपर अंपायर के डिसीजन पर सवाल उठ रहे हैं. सुपर ओवर में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने फील्ड पर आने में तय समय से ज्यादा वक्त लगाया.
वहीं सुपर ओवर के आखिरी बॉल के बाद जब भारतीय खेमा मैदान छोड़ चुका था तब नो बॉल दिया गया और प्लेयर्स को फिर से मैदान में बुलाया गया.
वहीं जब भारत ये मैच हार गया तो उस समय वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई प्लेयरों से धक्का मुक्की भी हुई.
इन्हीं सब कारणों से मैच चर्चा का विषय बन गया है.
ये भी पढ़ें: वीमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026ः जानें पहले सप्ताह के मैचों में कौन रहा किसपे भारी.
"कल खेले गए इंडिया और श्रीलंका का मैच जीत-हार से ज्यादा विवादों की वजह से चर्चा में रहा. सुपर ओवर तक चले इस मुकाबले में श्रीलंका ने इंडिया क…"
