प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर शनिवार को सेशल्स पहुंचे. हिंद महासागर में स्थित इस द्वीप पर वह राष्ट्रपति हार्मनी से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा सेशेल्स के तटरक्षक बल पर होने वाले राष्ट्रीय दिवस समारोह में भी हिस्सा लेंगे. इस कार्यक्रम में भारतीय रक्षा कर्मियों के टुकड़ी वाले नौसेना के जहाज भी हिस्सा लेंगे.

दुनिया के सबसे बूढ़े जानवर से करेंगे मुलाकात

इसके बाद प्रधानमंत्री की खास मुलाकात बॉटनिकल गार्डन्स में रहने वाले दुनिया के जीवित सबसे बूढ़े जानवर जोनाथन से होगी. जोनाथन लगभग 194 साल का 'अल्डब्रा जाइंट कछुआ' है. वह सबसे ज्यादा जीने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा चुका है. इस मुलाक़ात को विरासत, सस्टेनेबिलिटी (टिकाऊपन) और संरक्षण जैसे विषयों को दर्शाने के लिए प्रतीकात्मक तौर पर देखा जा रहा  है. ये सभी प्राथमिकताएं भारत-सेशेल्स के संबंधों में अहम होने जा रही हैं.

यात्रा को लेकर पीएम ने क्या लिखा?

यात्रा पर निकलने से पहले प्रधानमंत्री ने अपने X एकाउंट पर लिखा, 'सेशेल्स हमारा अहम समुद्री पड़ोसी है और हमारे 'विज़न महासागर' (MAHASAGAR) के साथ-साथ 'ग्लोबल साउथ' के हितों को आगे बढ़ाने में एक मुख्य साझेदार है. मैं, सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति, अपने दोस्त डॉ. पैट्रिक हार्मनी के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं.,
सेशेल्स पहुंचने के बाद, प्रधानमंत्री नेशनल  बॉटनिकल गार्डन्स में  पेड़ लगाने के कार्यक्रम में होंगे शामिल, उम्मीद है कि यह कार्यक्रम हिंद महासागर क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता, और जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता (क्लाइमेट रेज़िलिएंस) के प्रति साझा प्रतिबद्धताओं को उजागर करेगा.

2025 में भी पहुंचे थे सेशेल्स
प्रधानमंत्री के सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हार्मनी   के साथ द्विपक्षीय बातचीत करने की भी उम्मीद है. इस बातचीत में समुद्री सुरक्षा, ब्लू इकोनॉमी, जलवायु कार्रवाई और रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा करने और उसे बढ़ाने पर चर्चा होगी. आपको बताते चलें कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2025 में भी सेशेल्स का दौरा किया था.

 


 

"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर शनिवार को सेशल्स पहुंचे. हिंद महासागर में स्थित इस द्वीप पर वह राष्ट्रपति हार्मनी से मुलाकात …"