नेशनल स्टॉक एक्सचेज (NSE) का शेयर ,बाजार में लिस्ट होने को तैयार है . इसकी बाजार में सूचीबद्ध होने की तारीख 24 सितंबर है. इसका शेयर का इश्यू पीरियड 17 सितंबर से 21 सितंबर तक को था. इसके शेयरों की मूल्य प्रति शेयर 1700₹ से 1785₹ रखी गई .
खुदरा निवेशक इसके न्यूनतम 8 शेयरों के एक लॉट को खरीद सकते हैं. बाजार में इसके शेयर को लेकर मांग देखने को मिली है. संस्थागत निवेशकों ने इस शेयर को जमकर सब्सक्राइब किया है . आईपीओ वॉच के मुताबिक अभी इसकी जीएमपी प्रति शेयर 65 ₹ चल रहा है.
मेगा आईपीओ में निवेशकों का भरोसा
लगभग 23,000 करोड़ के इस बड़े आईपीओ में संस्थागत निवेशकों ने अत्यधिक दिलचस्पी दिखाई है और इसे संस्थागत निवेशकों के कोटे के अधीन आने वाले 2,52,07,867 शेयरों के एवज में 19,49,19,232 शेयरों पर बोली लगाई है.
यह मांग उनको दी जाने वाली शेयरों से 7.73 गुना अधिक है. इसके शेयरो की मांग विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) में भी देखने को मिली है. विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 10,93,41,344 शेयरों की बोली लगाई है.
बोली लगाने में घरेलू संस्थागत निवेशक भी पीछे नहीं रहे है . बैंक, वित्तीय संस्थान , इंश्योरेंस कंपनियों ने इसके शेयर पर हौसला बरकरार रखा है. खुदरा निवेशकों में इसके सब्सक्रिप्शन में रुचि दिखाई है और इसे 1.06 गुना सब्सक्राइब किया है. अगर देखा जाए तो खुदरा निवेशकों की तुलना में इस शेयर पर संस्थागत निवेशकों ने सात गुना से अधिक का दाव लगाया है.
ये भी पढ़ें: ISP क्या है? पहली बार सेवा क्षेत्र की हर महीने होगी निगरानी, जानिए क्यों रहा है बड़ा बदलाव
खुदरा निवेशकों से अधिक रुचि कर्मचारी श्रेणी में
एनएसई के आईपीओ में एक और रोचक तथ्य देखने को मिली है. इस आईपीओ में कर्मचारी श्रेणी में खुदरा निवेशकों से अधिक बोली देखने को मिली है. एक तरफ जहाँ खुदरा श्रेणी में यह 1.06 गुना ही सब्सक्रिप्शन मिला है , वही दूसरी तरफ इसके कर्मचारी श्रेणी में 1.71 गुना सब्सक्रिप्शन देखने को मिला है. कर्मचारी कोटे में यह संख्या अधिक दिख रही है , इसके पीछे भी कर्मचारी श्रेणी में दिए जा रहे प्रति शेयर 170 ₹ की छूट है.
एनएसई का कुल सब्सक्रिप्शन
एनएसई का कुल सब्सक्रिप्शन 3.8 गुना रहा है. इसके 8,86,42,9211 शेयरों के बोली की तुलना में 33,68,65,176 शेयरों के लिए बोली लगाई गई है. यह आकड़े 21 सितंबर को प्राप्त NSE के डाटा का है. इसके शेयरों की एलॉटमेंट की तारीख 22 सितंबर है एवं जिन लोगों ने इसके शेयर में रुचि दिखाई है उनको 23 सितंबर को शेयर उनके डीमैट खाते में जमा कर दिए जाएंगे.
"नेशनल स्टॉक एक्सचेज (NSE) का शेयर ,बाजार में लिस्ट होने को तैयार है . इसकी बाजार में सूचीबद्ध होने की तारीख 24 सितंबर है. इसका शेयर का इश्यू…"
