भारत सरकार पहली बार Index of Services Production (ISP) नाम का एक नया आर्थिक सूचकांक शुरू करने जा रही है. इसे सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के तहत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) तैयार करेगा.
अब तक हर महीने केवल उद्योगों की स्थिति जानने के लिए Industrial Production Index (IIP) जारी होता था, लेकिन सेवा क्षेत्र के लिए ऐसा कोई आधिकारिक मासिक आंकड़ा नहीं था. यही कमी ISP पूरी करेगा.
ISP क्या बताएगा?
ISP हर महीने यह बताएगा कि भारत का सेवा क्षेत्र कितना बढ़ रहा है या कितना धीमा पड़ रहा है.
इससे सरकार, निवेशकों, उद्योग और अर्थशास्त्रियों को सेवा क्षेत्र की ताजा स्थिति का पता चलेगा.
ये भी पढ़ें: Reliance से करीब 20 गुना ज्यादा कमाई! Samsung ने 3 महीने में बनाया ऐसा रिकॉर्ड कि दुनिया रह गई हैरान
यह क्यों जरूरी है?
भारत की अर्थव्यवस्था में सेवा क्षेत्र का योगदान सबसे ज्यादा है.
- देश के GVA में करीब 53% हिस्सेदारी
- सबसे ज्यादा रोजगार
- निवेश और निर्यात का बड़ा आधार
इसके बावजूद अब तक इस क्षेत्र की मासिक निगरानी नहीं होती थी.
IIP और ISP में क्या अंतर है?
IIP (Index of Industrial Production)
IIP का पूर्ण रूप 'इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन' है, जो देश के औद्योगिक प्रदर्शन को मापने का एक स्थापित सूचकांक है. यह सूचकांक मुख्य रूप से मैन्युफैक्चरिंग (विनिर्माण), बिजली और खनन जैसे क्षेत्रों की गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करता है. यह एक लंबे समय से जारी होने वाला सूचकांक है, जो औद्योगिक उत्पादन की मासिक गति को समझने में मदद करता है.
ISP (Index of Service Production)
ISP यानी 'इंडेक्स ऑफ सर्विस प्रोडक्शन' सेवा क्षेत्र के प्रदर्शन को मापने के लिए शुरू किया जाने वाला एक नया सूचकांक है. यह सूचकांक अर्थव्यवस्था के सेवा क्षेत्र, जैसे व्यापार, होटल, टेलीकॉम, रियल एस्टेट और विभिन्न प्रोफेशनल सेवाओं की मासिक निगरानी करेगा. चूँकि भारत की अर्थव्यवस्था में सेवा क्षेत्र का बहुत बड़ा योगदान है, इसलिए इसे पहली बार शुरू किया जा रहा है ताकि देश की आर्थिक स्थिति को और बेहतर तरीके से समझा जा सके.
सबसे बड़ा फायदा
अब GDP आने का तीन महीने इंतजार नहीं करना पड़ेगा. हर महीने पता चल जाएगा कि भारत का सबसे बड़ा आर्थिक क्षेत्र कैसा प्रदर्शन कर रहा है. यह नया सूचकांक का ट्रायल 14 जुलाई से होगा.
"भारत सरकार पहली बार Index of Services Production (ISP) नाम का एक नया आर्थिक सूचकांक शुरू करने जा रही है. इसे सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान…"
