जब भी फुटबॉल के सबसे महान खिलाड़ियों की लिस्ट बनेगी तो उसमें नेमार का नाम टॉप प्लेयर्स में लिखा जाएगा. FIFA World Cup 2026 में फुटबॉल फैंस के लिए दो बुरी खबरें हैं. एक तो यह की ब्राजील FIFA World Cup 2026 से बाहर हो गई है और दूसरा यह कि उसके सबसे चहेते फुटबॉलर नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कह दिया. 

जहां से शुरू हुआ था सफर, वहीं हुआ समाप्त

नेमार ने ब्राजील के लिए अपना पहला मैच 9 अगस्त 2010 में अमेरिका के खिलाफ मेटलाइफ स्टेडियम में खेला था. 16 साल के लंबे करियर में नेमार ने सब कुछ हासिल किया पर FIFA जीतने का उनका सपना आखिर सपना ही रह गया. इसके बावजूद नेमार को उनके खेल ने उन्हें 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' (GOAT) प्लेयरों में शामिल करवा दिया. समय का चक्र देखिए जिस नेमार ने दुनिया को अपने खेल से सबका मुरीद बनाया उसका आखिरी मैच भी उसी मैदान पर था जहां से उसने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी. नॉर्वे के खिलाफ FIFA 2026 में हुए ग्रुप ऑफ-16 के मुकाबले में ब्राजील को 2-1 से हार झेलनी पड़ी. इस हार के साथ ब्राजील इस वर्ल्ड कप से बाहर  हो गया है. यही मैच नेमार का भी आखिरी मैच साबित हुआ.

पेले का तोड़ा था रिकॉर्ड 
नेमार मॉडर्न डे ग्रेट्स में से एक थे. मेसी और रोनाल्डो के बाद फुटबॉल की दुनिया में अगर कोई नाम सबसे चर्चित था तो वो थे नेमार. 18 साल की उम्र में करियर की शुरुआत करने वाले नेमार ने ब्राजील के सबसे महानतम खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स तोड़े. वह ब्राजील के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं. नेमार ने 130 मैचों में 80 गोल किए हैं. उन्होंने पेले का रिकॉर्ड तोड़ा था. पेले के नाम इंटरनेशनल मैचों में 77 गोल थे.

आखिरी मैच के बाद क्या कहा?
नॉर्वे से हार के बाद ब्राजील इस FIFA World Cup से बाहर हो गया है. चोट के चलते काफी समय से नेमार टीम में आते-जाते रहे. इस वर्ल्ड कप में भी वह ब्राजील के लिए सिर्फ दो मैचों में हिस्सा ले पाए थे. आखिरी मैच में नॉर्वे के खिलाफ उन्होंने पेनाल्टी को गोल में तब्दील किया था. मैच के बाद नेमार काफी भावुक दिखे. उन्होंने कहा, ‘मेरा सफर यहीं से शुरु हुआ था और यहीं खत्म भी हो गया. अब सब खत्म हो चुका है.’ नेमार के संन्यास के साथ ब्राजील फुटबॉल का एक शानदार चैप्टर खत्म हो गया. 


 

"जब भी फुटबॉल के सबसे महान खिलाड़ियों की लिस्ट बनेगी तो उसमें नेमार का नाम टॉप प्लेयर्स में लिखा जाएगा. FIFA World Cup 2026 में फुटबॉल फैंस क…"