हाल ही में भाजपा के नवनियुक्त तेलंगाना प्रभारी नितिन नवीन ने राज्य का दौरा किया था.  इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया था कि जिस तरह ओडिशा (कलिंग) में कमल खिला है, उसी तरह तेलंगाना और आंध्र प्रदेश (त्रिलिंग) की पावन धरती पर भी आने वाले समय में भाजपा की सरकार बनेगी. उन्होंने दावा किया था कि दक्षिण भारत में भाजपा का विस्तार तय है. इसी बात पर पलटवार करते हुए रेवंत रेड्डी ने दिया करारा जवाब.

नितिन नवीन के किस बयान से मचा घमासान 
वारंगल में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने तेलंगाना सरकार और  कांग्रेस पर तीखा तंज कसते हुए कहा, इनकी पार्टी की सोच 'भारतीय नहीं है.  बल्कि इटॅालियन है' जो देश विरोधी ताकतों को बढ़ावा देती है. इसके साथ कुछ क्षेत्रीय और छोटे राजनीतिक दलों (जैसे अभिजीत दिपके की कॉकरोच जनता पार्टी जो दिल्ली में प्रदर्शन कर रही है) को, 'देश को खोखला करने वाला वायरस और कॉकरोच' करार दिया और कहा कि इन्हें समाप्त करना होगा. आगे घोसड़ा करते  हुए उन्होंने कहा की, तेलंगाना के लोग BJP पर अटूट भरोसा कर रहे हैं. मैं चाहता हूँ कि हम अपने कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और समर्पण से 2028 में तेलंगाना में सरकार बनाएं. राज्य में कांग्रेस सरकार पर कड़ा हमला करते हुए, नवीन ने आरोप लगाया कि वह रोज़गार समेत अपने मुख्य वादे पूरे करने में नाकाम रही है. मौजूदा  राज्य सरकार ने दो लाख नौकरियां देने का वादा किया था. इसके बजाय, यह दिल्ली में अपनी पार्टी लीडरशिप के लिए ATM बन गई है. इतना ही नहीं  उन्होंने कांग्रेस पर वादा करके भूल जाने की राजनीति और परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया.

बयान पर सहजाद पूनावाला का मिला समर्थन 
नितिन नवीन के इस 'इटालियन मानसिकता' वाले बयान पर जब विवाद बढ़ा, तो बीजेपी के केंद्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इसका पुरज़ोर समर्थन किया. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस को 'इटालियन नेशनल कांग्रेस' और 'इस्लामाबाद नेशनल कांग्रेस' तक कह डाला, जिससे मामला और ज़्यादा गरमा गया.

कांग्रेस का पलटवार मुख्यमंत्री ने दिया जवाब 
'मुझे तो ठीक से उनका नाम भी नहीं पता'....  इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने उनके दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया. उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा ,'हाल ही में, यहाँ एक व्यक्ति आया था, नवीन या जो भी उसका नाम हो, मुझे ठीक से पता नहीं. उसने आकर कहा कि अगली सरकार उन्हीं की बनेगी. आपने पश्चिम बंगाल के बारे में भी यही कहा था...'. लेकिन ममता बनर्जी की सरकार थी. उस समय आपने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था पर सत्ता से दूर रह गए थे.

एजेंडा विहीन होने का  आरोप 
कांग्रेस सांसद चमला किरण कुमार रेड्डी ने कहा कि नितिन नवीन को तेलंगाना की ज़मीनी हकीकत और यहाँ के मुद्दों की कोई समझ नहीं है. उन्होंने बीजेपी से पूछा कि वे केंद्र में होने के बावजूद कालेश्वरम सिंचाई परियोजना घोटाले की सीबीआई (CBI) जांच क्यों नहीं करवा रहे हैं.

तेलंगाना में नहीं गलेगी भाजपा की दाल :कांग्रेस 
रेवंत रेड्डी ने साफ किया कि तेलंगाना के लोग कांग्रेस सरकार की नीतियों और काम से पूरी तरह संतुष्ट हैं. भाजपा चाहे जितने भी प्रभारियों को बदल ले या बड़े नेताओं को मैदान में उतार दे, राज्य की जनता उनके बहकावे में नहीं आने वाली. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जमीन पर मजबूत हैं और भाजपा के हर राजनीतिक हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं.

 

 

"हाल ही में भाजपा के नवनियुक्त तेलंगाना प्रभारी नितिन नवीन ने राज्य का दौरा किया था.  इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किय…"