फीफा वर्ल्ड कप अब अपने नॉकआउट दौर में प्रवेश कर चुका है. फीफा का रोमांच अब हर मैच के साथ बढ़ता जा रहा है. ग्रुप ऑफ 32 में फ्रांस और स्वीडन के बीच हुए मैच में फ्रांस ने 3-0 से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही फ्रांस ने प्री क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है.
किलियन एमबाप्पे का जलवा
फ्रांस की फुटबॉल टीम के सबसे बड़े सुपरस्टार और कैप्टन किलियन एमबाप्पे इस फीफा भी खूब जलवा बिखेर रहे है. इस फीफा में खेले अबतक 4 मैचों में 6 गोल कर चुके हैं. फ्रांस के खिलाफ भी उन्होंने शानदार खेल दिखाते हुए दो गोल दागे. इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए.
88 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
स्वीडन के खिलाफ पहला गोल करते ही एमबाप्पे ने ब्राजील के लियोनिदास का 88 साल पुराना रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. नॉकआउट मैचों में लियोनिदास ने कुल 8 गोल किए थे. स्वीडन के खिलाफ एमबाप्पे ने 2 गोल किए और उसके साथ ही गोलों की उनकी गिनती नॉकआउट मैचों में 10 हो चुकी है. इस फीफा में एक और खिलाड़ी जो इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकता है, वो हैं रोनाल्डो जिनके नाम 8 गोल हैं.
रिकॉर्ड जो एमबाप्पे इस फीफा कर सकते हैं अपने नाम
दो गोल करने के बाद एमबाप्पे अब 18 गोलों के साथ फीफा में सबसे ज्यादा गोल करने वालों की सूची में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. उनसे आगे अब सिर्फ मेसी हैं जिनके नाम फीफा में अबतक 19 गोल हैं. दोनों ही खिलाड़ियों की टीमें प्री क्वार्टर फाइनल यानी ग्रुप ऑफ 16 में एंट्री कर चुकी हैं.
अब यह देखने वाली बात होगी की फीफा के इतिहास में सबसे ज्यादा गोलों का रिकॉर्ड किसके नाम होगा. गौर करने वाली बात यह है की मेसी का यह आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है. वहीं एमबाप्पे अभी सिर्फ 27 साल के हैं और अगर वह फिट रहे तो कम से कम दो और वर्ल्ड कप खेल सकते हैं. और ऐसे में यह उम्मीद है की वह फीफा में सबसे ज्यादा गोल का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.
"फीफा वर्ल्ड कप अब अपने नॉकआउट दौर में प्रवेश कर चुका है. फीफा का रोमांच अब हर मैच के साथ बढ़ता जा रहा है. ग्रुप ऑफ 32 में फ्रांस और स्वीडन क…"
