IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले बंगाल के क्रिकेटर को हुगली में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनके ऊपर एक महिला से शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने और फिर उसकी रिकॉर्डिंग कर ब्लैकमेल करने का आरोप है. हुगली ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक कुनार भूषण सिंह ने बताया, ‘उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और उन्हें गिरफ्तार करने का अदालत का आदेश था. उन्हें कल देर रात गिरफ्तार किया गया. उन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा.’ 

क्या था पूरा मामला?
अभिषेक पोरेल पर ऐसा आरोप है कि उन्होंने कर्नाटक की एक मेडिकल छात्रा से शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया है. उस छात्रा ने 23 जून को मोगरा पुलिस स्टेशन में पोरेल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवायी थी. उस शिकायत में उन्होंने बताया था कि वह दोनों पिछले साढ़े तीन सालों से रिलेशनशिप में थे और शादी करने की भी बात चल रही थी. पर पोरेल ने उनके साथ यौन शोषण किया है और उसका वीडियो भी बनाया है. इसके बाद पुलिस की टीमें चंदननगर में पोरेल के घर कई बार गईं पर वह वहां नहीं मिले.

हो गई गिरफ्तारी
कल यानी सोमवार को मोगरा पुलिस ने उन्हें देर रात गिरफ्तार किया. सुत्रों के अनुसार पोरेल मंगलवार को चिनसुरा की एक कोर्ट में पेश किए जा सकते हैं. पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता यानी BNS के कई प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया है. जिसमें धारा 69 और सूचना और प्रौधौगिकी अधिनियम के प्रावधान भी शामिल हैं.

अभिषेक पोरेल का क्रिकेट करियर
डोमेस्टिक क्रिकेट में बंगाल के लिए खेलने वाले अभिषेक पोरेल IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं. 2021-22 से अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट की शुरुआत करने वाले अभिषेक अब तक 32 प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने 23 लिस्ट ए मैच खेले हैं. वह इंडिया ए की टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं और यूके और ऑस्ट्रेलिया का दौरा भी कर चुके हैं. IPL में उन्होंने अब तक 35 मैचों में खेले हैं. जिसमें उन्होंने 25.63 की औसत से और 145 की स्ट्राइक रेट से कुल 769 रन बनाए हैं. इस साल खेले 4 पारियों में उन्होंने 108 रन बनाए थे.

 

"IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले बंगाल के क्रिकेटर को हुगली में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनके ऊपर एक महिला से शादी का झांसा दे…"