भारत और पाकिस्तान के बीच अब कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जाती है. यह दोनों टीमें अब सिर्फ मल्टीलेटरल टूर्नामेंट में ही आमने सामने होती हैं. दर्शकों को भी इस मैच का बेसब्री से इंतजार रहता है, पर अब इन दोनों के बीच मैच बिल्कुल एकतरफा होने लगा है. रिकॉर्ड्स दर्शाते हैं की इन दोनों के बीच राइवलरी जैसा अब कुछ नहीं रहा. आइए एक नजर डालते हैं दोनों टीम के रिकॉर्ड्स पर.
पुरुष क्रिकेट में रिकॉर्ड्स
भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप में कुल 8 मुकाबले हुए हैं. और किसी भी मुकाबले में पाकिस्तान को जीत हासिल नहीं हुई है.
इसके अलावा हुए टी-20 वर्ल्ड कप के मैचों में भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 9 मैच हुए हैं, जिसमें भारत ने 8 मुकाबला अपने नाम किया है. पाकिस्तान की एकमात्र जीत 2021 के टी-20 वर्ल्ड में आयी थी.
इस तरह भारत की पुरुष टीम का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड् 16-1 का है.
महिला क्रिकेट में रिकॉर्ड्स
पुरुषों की तरह ही महिला टीम भी पाकिस्तान के खिलाफ ज्यादातर मौकों पर भारी साबित हुई है.
वनडे वर्ल्ड कप की बात करें तो भारत और पाकिस्तान के बीच हुए 5 मैचों में सभी मुकाबलों में भारत ने जीत हासिल की है.
वहीं टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबलों की बात करें तो भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 6 मुकाबले हुए हैं जिसमें से 4 बार बाजी भारत के हाथ लगी है.
इस तरह महिला टीम का रिकॉर्ड् भी पाकिस्तान के खिलाफ बहुत उम्दा है और वो 11-2 से आगे हैं.
ये भी पढ़ें: वीमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026ः जानें पहले सप्ताह के मैचों में कौन रहा किसपे भारी.
"भारत और पाकिस्तान के बीच अब कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जाती है. यह दोनों टीमें अब सिर्फ मल्टीलेटरल टूर्नामेंट में ही आमने सामने होती हैं…"
