ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे मैच में भारत को इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा. 5 मैचों की सीरीज में भारत 2-0 से पीछे चल रहा है. पहला मैच बारीश की वजह से धुल गया था. इस वजह से भारत अब सीरीज नहीं जीत सकता और अगर सीरीज हार से बचना है तो भारत को अपने दोनों मैच जीतने होंगे.

हर डिपार्टमेंट में इंग्लैंड ने भारत को दी पटखनी
भारत के निमंत्रण पर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही. जॉस बटलर और फिल सॉल्ट ने पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े. इसके अलावा भी टीम ने तीन-चार छोटी मगर अहम साझेदारियां की. इंग्लैंड के लिए फिल सॉल्ट ने सबसे ज्यादा 70 रन जोड़े. इसके अलाव सैम करन ने 41 और जॉस बटलर ने 36 रन बनाए. इंग्लैंड ने 20 ओवर में 201 रन बनाया.

202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक ही नहीं पाया. भारत की स्थिति कितनी बुरी थी इसका अंदाजा स्कोरकार्ड देख के ही लगाया जा सकता है. भारत का कोई भी बल्लेबाज 15 रन का आंकड़ा भी नहीं छु सका और पूरी टीम 76 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. जॉस टंग और आर्चर की गेंदबाजी ने भारत की बैटिंग लाइनअप के परखच्चे उड़ा दिए.

मैच में बने कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स जो भारत नहीं रखना चाहेगा याद
टी-20 क्रिकेट में रनों के हिसाब से भारत की यह सबसे बड़ी हार है. इस मैच में इंग्लैंड ने भारत को 125 रनों से हराया. इससे पहले भारत टी-20 क्रिकेट में कभी भी 100 से ज्यादा रनों के अंतर से नहीं हारा था. न्यूजीलैंड ने 2019 में भारत को 80 रन से हराया था, जो अब तक भारत की रनों के हिसाब से सबसे बड़ी हार थी.

वहीं इस मैच में भारत 76 रनों पर ऑल आउट हो गई. यह भारत का दूसरा सबसे कम स्कोर था. भारत का इससे कम का स्कोर 74 रन का है जो उसने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था.
इस हार के साथ ही भारत का यह लगातार 5 मैच नहीं जीतने का एक बुरा रिकॉर्ड बन गया है. इससे पहले भारत लगातार सिर्फ 4 मैच हारा था. एक बार 2009 में और एक बार 2021.में. भारत पिछले 5 मैच नहीं जीत पाया है. जिसमें वह 4 मैच हारा है और एक मैच बारिश की वजह से ड्रॉ हो गया.

भारत का अगला मैच अब ब्रिस्टल में 9 जुलाई को है. देखने वाली बात होगी कि क्या नए कप्तान के नेतृत्व में भारत दूसरी सीरीज हार बचा पाएगी.

"ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे मैच में भारत को इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा. 5 मैचों की सीरीज में भारत 2-0 से पीछे चल रहा है. पह…"