भारत का इंग्लैंड दौरा आज से यानी 1 जूलाई से शुरु हो रहा है. इससे पहले हुए आयरलैंड सीरीज से टी-20 इंटरनेशनल में कप्तानी की शुरुआत करने वाले श्रेयस अय्यर के लिए टीम को सही ट्रैक पर लाने की एक बड़ी जिम्मेदारी होगी. आपको बता दें की इस दौरे से पहले भारत ने आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 मैचों की सीरीज खेली थी, जिसमें उसे 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था.
5 टी-20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज
भारत और इंग्लैंड के बीच द्विपक्षीय सीरीज की शुरुआत आज के टी-20 मैच से होगी. आयरलैंड से सीरीज हार कर आ रही भारतीय टीम के लिए सबसे जरुरी है टीम का संतुलन.
9 नंबर तक बैटिंग खिलाने के चक्कर में भारत कोर बैट्समैन और कोर बॉलर्स को खिलाने में नाकाम रहा है, इस सीरीज में भारत के लिए टीम का संतुलन बैठाना सबसे बड़ी चुनौती है.
क्या वैभव सूर्यवंशी प्लेयिंग 11 में बना पाएंगे जगह?
पिछले सीरीज से ही वैभव सूर्यवंशी के खेलने पर बहुत चर्चाएं हो रही हैं. वैभव सूर्यवंशी टीम को आतीशी शुरुआत देने के लिए जाने जाते हैं. घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में तेज तर्रार पारियां खेलने वाले वैभव अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं.
अगर वह इस सीरीज में डेब्यू कर लेते हैं तो वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतर्राष्ट्रीय खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.
टीम में उन्हें अभिषेक के साथ बतौर ओपनर खिलाया जा सकता है, और ईशान 3 नंबर पर बैटिंग कर सकते हैं. उसके बाद मिडिल ऑर्डर में 4 नंबर पर श्रेयस खेलें तो टीम को बैटिंग में मजबूती मिलेगी.
इस दौरे पर क्या खास होने की संभावना है?
भारत और इंग्लैंड के बीच 2019 से हुए द्विपक्षीय सीरीज में अबतक इंग्लैंड भारत को हरा नहीं पाया है. 2021, 2022 और 2025 में हुए टी-20 और वनडे सीरीजों में सभी में भारत को जीत मिली. वहीं टेस्ट की बात करें तो इंग्लैंड अपने घर में 2021-22 और 2025 में भारत से ड्रॉ खेला था, जबकि भारत में उसे 2021 और 2024 में हार का सामना करना पड़ा था.
अब देखने वाली बात होगी की क्या भारत अपने डॉमिनेंस को बरकरार रखेगा या इंग्लैंड अपने रिकॉर्ड को बेहतर कर पाएगा.
वनडे में विराट की वापसी
अफगानिस्तान से हुए वनडे सीरीज में हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण टीम से बाहर रहने वाले सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली अब फिट हैं और 14 जूलाई से शुरु हो रही वनडे सीरीज में हमें खेलते हुए नजर आएंगे.
"भारत का इंग्लैंड दौरा आज से यानी 1 जूलाई से शुरु हो रहा है. इससे पहले हुए आयरलैंड सीरीज से टी-20 इंटरनेशनल में कप्तानी की शुरुआत करने वाले श…"
