गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में जब भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे शुरु हुआ तो किसी को अंदाजा नहीं रहा होगा कि इस मैच में रिकॉर्ड्स की बारिश होने वाली है. गेंदबाजों के लिए तो यह मैच किसी बुरे सपने जैसा था. दोनों ही टीमों ने गेंदबाजों की खूब खबर ली. पूरे मैच में 800 से ज्यादा रन बने. दर्शकों के लिए यह एकदम पैसा वसूल मैच था. आइए जानते हैं इस मैच में बने कुछ अनोखे रिकॉर्ड्स.

वेस्टइंडीज के बनाए रिकॉर्ड्स 
टॉस हारकर भारत के निमंत्रण पर पहले बैटिंग करने उतरी वेस्टइंडीज को पहला झटका 37 रन के स्कोर पर ही लग गया. लेकिन उसके बाद वेस्टइंडीज ने जिस तरह की बैटिंग की वह काबिले-तारिफ थी. पहला विकेट गिरने के बाद बैटिंग करने आए कप्तान शाई होप ने जॉन कैंपबेल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 110 रन जोड़े. दोनों के बीच यह साझेदारी सिर्फ 79 गेंदों में आई. वेस्टइंडीज जब 147 रन के स्कोर पर थी तब जॉन कैंपबेल 68 गेंदों में 101 रन बनाकर आउट हो गए.

इसके बाद आए वेस्टइंडीज के उभरते सितारे आमिर जांगू. उन्होंने कप्तान शाई होप के साथ मिलकर वेस्टइंडीज की पारी को और मजबूती दी. दोनों ने टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया. दोनों के बीच 182 रनों की तेज व बड़ी साझेदारी हुई. दोनों ने मिलकर टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचाया.  टीम का स्कोर जब 329 तब कप्तान 104 रन बनाकर कुलदीप का शिकार हुए. उसके बाद अगले ही ओवर में गुरनूर ब्रार ने रदरफोर्ड को बिना खाता खोले पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. 

शाई होप का विकेट गिरने के बाद वेस्टइंडीज की ओर से कोई बड़ी साझेदारी देखने को नहीं मिली. हालांकि कुछ छोटी-छोटी साझेदारियों ने टीम का स्कोर 400 के पार पहुंचा दिया. वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में कुल 405 रन बनाए. भारत की तरफ से कुलदीप, जडेजा और ब्रार ने दो-दो विकेट लिए. वहीं प्रसिद्ध कृष्णा को एक विकेट मिला.

भारत के शूरवीरों का वार
406 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी एक मजबूत शुरुआत. रोहित और गिल दोनों ने मिलकर कमाल की शुरुआत दी. दोनों ने भारत को तेज व मजबूत शुरुआत दिलाई. पहले विकेट के लिए भारत ने 255 रनों की साझेदारी की. रोहित ने 75 गेंदों में 101 रन बनाए. भारत ने 30 ओवर के अंदर ही 300 रन बना डाले. एक तरफ से शुभमन गिल लगातार गेंदबाजों की धुनाई कर रहे थे. रोहित के आउट होने के बाद आए पिछले मैच के शतकवीर विराट कोहली ने छोटी मगर तेज पारी खेली. विराट और गिल के बीच 35 गेंदों में 65 रनों की साझेदारी हुई है. विराट ने 19 गेंदों में 29 रन की पारी खेली.

विराट के बाद बैटिंग करने आए ऋतुराज गायकवाड़ ने गिल के साथ मिलकर भारत को जीत दिलाई. गिल ने 117 गेंदों में 200 रन जड़ कर सबसे तेज दोहरे शतक का रिकॉर्ड बनाया. दोनों के बीच 68 गेंदों में 86 रनों की शानदार साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई. गिल ने नाबाद 133 गेंदों में 223 रन बनाए. वहीं गायकवाड़ 31 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत ने तीन मैचों की सीरीज में अब 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. 

"गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में जब भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे शुरु हुआ तो किसी को अंदाजा नहीं रहा होगा कि इस मैच में रिकॉर्ड्स क…"