दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच गॉल में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय टीम बेहद मजबूत स्थिति में लग रही है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए एक बड़ा टोटल बनाया. देवदत्त पड्डिकल ने बेहतरीन शतक लगाया. उनके अलावा केएल राहुल ने भी एक शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए. तीसरे दिन श्रीलंका ने सभी विकेट गंवाकर 284 रन बना लिए हैं.
डिकवेला और दिनुशा ने पारी को संभाला
बड़े स्कोर की लीड पाटने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पारी की दूसरी ही गेंद पर सिराज ने ओपनर निशान फर्नांडो को पड्डिकल के हाथों कैच कराया. उसके बाद बैटिंग करने आए श्रीलंका के सबसे भरोसेमंद टेस्ट बल्लेबाज दिनेश चांदीमल भी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए. मानव सुथर ने 27 के स्कोर पर उनको ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया. चांदीमल सिर्फ 4 बना पाए. लाहिरु उडाना ने 27 रन की पारी खेली और कप्तान धनंजया डी सिल्वा ने 21 रन बनाए.
उसके बाद आए सोनल दिनुशा ने निरोशन डिकवेला के साथ मिलकर पारी को संभाला. दोनों के बीच एक बेहतरीन साझेदारी हुई. दोनों के बीच 146 रन की साझेदारी हुई. 90 रन पर 5 विकेट गंवाने वाली श्रीलंका का 6वां विकेट 236 रन पर गिरा. निरोशन डिकवेला 80 रन बनाकर आउट हुए. हालांकी उनके आउट होने के बाद बाकी की टीम कुछ खास नहीं कर पाई. एक छोर पर दिनुशा टिके हुए थे और उन्होंने अपना शतक पूरा किया. वह 100 रन के स्कोर पर आउट हुए. श्रीलंका की टीम 286 रन पर ऑल आउट हो गई.
देवदत्त और राहुल ने रखी बड़े स्कोर की नींव
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारत को पहला झटका यशस्वी जायसवाल के रुप में लगा. वह 32 रन के व्यकितगत स्कोर पर रन आउट हो गए. उसके बाद आए देवदत्त पड्डिकल ने केएल राहुल के साथ मिलकर पारी को संभाला. देवदत्त और राहुल के बीच 162 रनों की साझेदारी हुई. राहुल ने 82 रनों की पारी खेली. कप्तान शुभमन गिल कुछ खास नहीं कर पाए और 16 रन बनाकर आउट हो गए. उनके बाद आए ऋषभ पंत ने 39 रन की पारी खेली. देवदत्त पड्डिकल और पंत के बीच 71 रन की साझेदारी हुई. इसके बाद पुछल्ले बल्लेबाजों ने कई छोटी-छोटी साझेदारियां की और भारत को एक बड़े टोटल की तरफ ले गए. ध्रुव जुरेल ने 51 रन की एहम पारी खेली और मानव सुथर ने 24 रन बनाए. भारत 462 रन बनाकर ऑल आउट हो गया.
जडेजा रिकॉर्डधारी
भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट मानव सुथर ने लिए. उन्होंने श्रीलंका के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखायी. उनके अलावा जडेजा ने तीन विकेट लिए. सिराज, कुलदीप और प्रसिद्ध कृष्णा को एक-एक विकेट मिला.
इस मैच में जडेजा ने बेहद अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया. वह भारत की तरफ से टेस्ट में 350 विकेट लेने वाले 5वें गेंदबाज बन गए हैं. इसके अलावा वह दूनिया के चौथे ऐसे ऑलराउंडर बन गए हैं जिन्होंन 350 विकेट और 4000 रन का डबल बनाया है. जडेजा के अलावा कपिल देव, इयान बॉथम और डेनियल विट्टोरी ने ही यह कारनामा किया है.
"दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच गॉल में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय टीम बेहद मजबूत स्थिति में लग रही है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बै…"
