गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत ने श्रीलंका को पहली पारी में 284 रन पर ऑल आउट कर दिया. भारत की दूसरी पारी की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. ओपनर यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. भारत ने अपनी दूसरी पारी में 193 रन बनाए और श्रीलंका को 372 रनों का लक्ष्य दिया.
भारत की दूसरी पारी
श्रीलंका की पहली पारी तीसरे 284 रन के स्कोर पर खत्म हुई. पहले पारी के आधार पर भारत को 178 रन की लीड मिली है. चौथे दिन भारत की दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और ओपनर यशस्वी जायसवाल 0 के स्कोर पर ही असिथा फर्नान्डो का शिकार हो गए. इसके बाद पहली पारी के हीरो रहे देवदत्त और केएल राहुल ने पारी को संभाला. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी हुई. केएल राहुल 35 रन बनाकर प्रभात जयसूर्या की गेंद पर मिलन रत्नायके को कैच थमा बैठे. इसके बाद आए कप्तान गिल इस पारी में भी कुछ खास नहीं कर पाए और 8 रन बनाकर आउट हो गए. कप्तान के बाद देवदत्त पड्डिकल भी ज्यादा देर तक पिच पर टिके नहीं रह पाए और अपना अर्धशतक बनाने से चूक गए. उन्होंने 44 रन की पारी खेली. लंच तक भारत ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 116 रन बना लिए हैं.
लंच के बाद भारतीय बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए. एकतरफ ऋषभ प्ंत तेजी से रन बना रहे थे तो दूसरी तरफ से विकेट गिरते जा रहे थे. ऋषभ पंत ने 69 गेंदों में 66 रन बनाए. उनके अलावा कोई और बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाया. भारत की दूसरी पारी 193 रन पर सिमट गई. पहली पारी की 178 रन की बढ़त और इस पारी के 193 रन के बाद भारत ने श्रीलंका को 372 रनों का लक्ष्य दिया है.
श्रीलंका की लगी लंका
372 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान की शुरुआत अच्छी नहीं रही. इस पारी में भी श्रीलंका का पहला विकेट सिराज ने ही लिया. 13 रन के टीम स्कोर पर सिराज ने निशान मधुश्का को प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच कराया. अगले ही ओवर में श्रीलंका के दूसरे ओपनर लाहिरु उदारा को मानव सुथर ने अपना शिकार बनाया. श्रीलंका उनके बाद आए सोरियाबंदारा बिना खाता खोले ही मानव सुथर की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए. श्रीलंका ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना लिए थे. श्रीलंका को जीत के लिए अब भी 288 रन चाहिए. परिस्थितियों को देखते हुए भारत की जीत पक्की लग रही है.
"गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत ने श्रीलंका को पहली पारी में 284 रन पर ऑल आउट कर दिया. भारत की दूसरी पारी की शुरुआत कुछ खास नहीं…"
