लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी ईकाना स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में भारत ने अफगानिस्तान को बड़े अंतर से हरा दिया. कप्तान गिल और ईशान की ताबड़तोड़ शतकीय पारियों की बदौलत भारत ने अपना वनडे में 8वां 400 से ज्यादा का स्कोर बनाया .
भारत के दो शतकवीर, स्कोर 400 पार
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारत का पहला विकेट यशस्वी जायसवाल के रूप में गिरा. वो 4 रन बनाकर सलीम साफी का शिकार हो गए.
उसके बाद आए कप्तान गिल ने रोहित शर्मा के साथ पारी को संभाला और तेजी से रन बनाए. रोहित अपना अर्धशतक बनाने से चूक गए और 48 रन बना के राशिद खान की गेंद पर बोल्ड हो गए.
चौथे नम्बर पर बैटिंग करने आए ईशान ने फिर गिल के साथ मिल कर गेंदबाजों की खूब खबर ली. दोनों ने 224 रनों की साझेदारी की और पहले ही पारी में लगभग मैच एकतरफा कर दिया. हालांकि भारत अपने कोटे के पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और 49.5 ओवर में 402 रन बनाकर कर आल आउट हो गई.
भारत की तरफ से गिल ने सबसे ज्यादा 154 रन और ईशान किशन ने ताबड़तोड़ 79 गेंदों में 125 रन बनाए. अफगानिस्तान की ओर सो नांगेलिया खरोटी ने 4 विकेट लिए. वहीं राशिद खान ने 3 विकेट झटके.
बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाया गदर
इतने विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत ठीक-ठाक रहा. पहले विकेट के लिए गुरबाज और जादरान ने अर्धशतकीय साझेदारी की .
अफगानिस्तान का पहला विकेट गुरबाज के रूप में गिरा, उस वक्त टीम का स्कोर 52 रन था. उसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे, और टीम रन चेज में पिछडती रही. आखिर में 44.3 ओवर में टीम 232 रन ही बना पाई और आल आउट हो गई.
भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और गुरनूर ब्रार ने तीन-तीन विकेट लिए. वहीं प्रिंस यादव ने दो और सुंदर ने विकेट लिया. और इस तरह भारत ने यह मैच 170 रनों से जीत लिया.
शुभमन गिल को उनके 154 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच मिला. तीन मैचों की इस सीरीज में भारत ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. सीरीज का आखिरी मुकाबला 20 जून को चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में होगा.
ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: फीफा के सातवें दिन मजबूत टीमों ने दिखाया अपना दमखम, नहीं दिखा रोनाल्डो का जादू
"लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी ईकाना स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में भारत ने अफगानिस्तान को बड़े अंतर से हरा दिया. कप्तान गिल…"
