सितंबर में भारतीय टीम तीन मैचों की T-20 श्रृंखला खेलेगी. इस सीरीज की सबसे अहम बात यह है कि भारतीय टीम इस श्रंखला को भारत में ही एक मेहमान के तौर पर खेलेगी. क्रिकेट इतिहास में इससे पहले भी ऐसे मौके आए हैं जब कोई टीम अपने ही देश में एक मेहमान के तौर पर खेली है. आइए जानते हैं कौन सा देश है जो भारत को भारत में ही होस्ट करेगा?
अपने ही देश में मेहमान बना भारत
भारतीय क्रिकेट बोर्ड और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बहुत ही एहम फैसला लिया है. अफगानिस्तान इस सितंबर में भारत के खिलाफ तीन मैचों की T-20 सीरीज खेलेगी. इस सीरीज की सबसे खास बात यह है कि यह सीरीज भारत में होगी और इसकी मेजबानी अफगानिस्तान करेगा. आपको बता दें की अफगानिस्तान अपने देश में मैच करा पाने में असमर्थ है. सुरक्षा और राजनीतिक कारणों की वजह से फिलहाल वहां अंतर्राष्ट्रिय मैच नहीं होते हैं. इसके चलते अफगानिस्तान BCCI की मदद से अपने घरेलू मैच भारत में खेलता है.
यह पहला मौका है जब अफगानिस्तान भारत की मेजबानी भारत में करेगा. अफगानिस्तान को अलग-अलग समय पर BCCI ग्राउंड प्रदान करती है जो उनको होम ग्राउंड के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है. अफगानिस्तान के होम ग्राउंड के तौर पर अलॉट किए गए भारत के कुछ स्टेडियम में सबसे पहला नाम आता है राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का जो उत्तराखंड में है. इसके अलावा ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय पथिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में अफगानिस्तान अपने घरेलू मैच खेलता है. वहीं कुछ मैच ग्रीन पार्क स्टेडियम और इकाना स्टेडियम में खेले जाते हैं.
भारत से कब और कहां होंगे मैच
अफगानिस्तान भारत से तीन मैचों की T-20 सीरीज खेलेगा. सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को दूसरा 15 और तीसरा 17 सितंबर को खेला जाएगा. इन तीनों ही मैचों के लिए अफगानिस्तान का होम ग्राउंड दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम होगा. ऐसा नहीं है कि सिर्फ अफगानिस्तान ही एक ऐसा देश है जिसका होम ग्राउंड दूसरे देश में है.
पाकिस्तान भी दूसरे जगह लेता है शरण
अफगानिस्तान की मदद के लिए भारत ने हमेशा ही आगे आकर अपने स्टेडियम को उपयोग करने और क्रिकेट के लिए जरुरी चीजें उसे मुहैया करायी हैं. इसी तरह की व्यवस्था पाकिस्तान के लिए UAE करता है. पाकिस्तान में भी राजनीतिक और आर्थिक कारणों की वजह से कई देश वहां खेलने से इनकार करते हैं. यही कारण है कि पाकिस्तान UAE में कुछ ग्राउंड पर अपने घरेलू मैच खेलता है.
"सितंबर में भारतीय टीम तीन मैचों की T-20 श्रृंखला खेलेगी. इस सीरीज की सबसे अहम बात यह है कि भारतीय टीम इस श्रंखला को भारत में ही एक मेहमान के…"
