क्रिकेट जगत में पिछले कुछ समय से एक नाम जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है वह हैं हार्दिक पांड्या. हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर तस्वीरें कुछ साफ नहीं हो पायी हैं. पर यह बात तो तय है कि वह अब मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं रहेंगे. कई टीमों ने उन्हें अपने साथ जोड़ने की दिलचस्पी दिखाई है पर अभी वह किसी भी टीम का हिस्सा नहीं हैं.

गुजरात से नहीं बनी बात
हार्दिक पांड्या को अपने साथ जोड़ने के लिए कई टीमें अपनी दिलचस्पी दिखा चुकी हैं. उन टीमों में सबसे आगे चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राईडर्स हैं. हालांकि बाकी टीमें भी मौके तलाश रही हैं कि कैसे उनको अपने साथ जोड़ा जाए.

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पांड्या अपनी पुरानी टीम गुजरात जायंट्स के साथ जुड़ना चाहते थे. इसको लेके टीम मैनेजमेंट और हार्दिक के बीच बात भी चल रही थी. गुजरात उन्हें अपने टीम में जोड़ने के लिए राजी भी हो गई थी लेकिन हार्दिक पांड्या की एक जिद्द ने डील खराब कर दी.

कप्तानी मुमकिन नहीं
हार्दिक पांड्या के मुंबई छोड़ने का एक बहुत बड़ा कारण है उनका कप्तानी में खराब रिकॉर्ड. यही कारण है कि टीम भी उनको अपने साथ रखने के लिए जद्दोजहद नहीं कर रही. हालांकि खबरें ऐसी ही आ रही हैं कि हार्दिक जिस भी टीम में जाएंगे वह कप्तानी करना चाहते हैं. गुजरात जायंट्स के साथ उनका ट्रेड सफल नहीं हुआ इसका सबसे बड़ा कारण यही है कि वह कप्तानी की मांग कर रहे थे. जबकि गुजरात जायंट्स के कप्तान शुभमन गिल हैं जो फिलहाल भारत के लिए ODI और Test में भी कप्तानी करते हैं. उन्होंने गुजरात के लिए भी अच्छी कप्तानी की है. तो टीम मैनेजमेंट उन्हें कप्तानी से हटाने के मूड में नहीं है. वहीं हार्दिक पांड्या भी कप्तानी की मांग पर अड़े हुए हैं. इसी कारण से गुजरात ने उनके साथ ट्रेड कैंसिल कर दिया है.

हार्दिक का भविष्य
जिस तरह के ट्रेड के साथ हार्दिक आगे बढ़ना चाहते हैं उसके लिए संभावना सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स में बनती है. अजिंक्य रहाणे के संन्यास के बाद केकेआर में इस समय एक ऐसे खिलाड़ी की जरुरत भी है जो कप्तानी भी कर सकता है. इसके अलावा उन्हें मीडिल ऑर्डर में एक अच्छे बैट्समैन की भी जरुरत है. हार्दिक यह दोनों कमी पूरी कर सकते हैं. वहीं इस टीम को कप्तान की आवश्यकता और यही वह जरुरत है जो हार्दिक की जिद्द भी पूरी कर सकती है. अब यह देखने वाली बात होगी की हार्दिक किस टीम का हिस्सा होते हैं?
 

 

"क्रिकेट जगत में पिछले कुछ समय से एक नाम जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है वह हैं हार्दिक पांड्या. हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर तस्वीरें कु…"