चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर कल यानी 1 जुलाई को हुए इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. 5 मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 189 रन बनाए. इंग्लैंड की पारी शुरु होती की बारिश आ गई. उसके बाद मैच शुरु नहीं हो सका और अंपायरों ने मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया.

कप्तान अय्यर और अभिषेक ने पारी को संभाला
टॉस जीत के पहले बैटिंग करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. 6 रन के स्कोर पर भारत अपने दो विकेट गंवा चुका था. संजू सैमसन 1 रन बनाकर साकिब महमूद के गेंद पर टॉम बैंटन को कैच थमा बैठे. वहीं ईशान किशन 0 के स्कोर पर रन आउट हो गए. 

उसके बाद बैटिंग करने आए कप्तान श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला. एक तरफ से अभिषेक शर्मा गेंदबाजों की खूब खबर ले रहे थे. अभिषेक ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 24 गेंदों में 59 रन बनाए. अभिषेक और श्रेयस के बीच तीसरे विकेट के लिए 38 गेंदों में 82 रन की साझेदारी हुई. आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों में फ्लाॉप रहे कप्तान अय्यर ने 47 गेंदों में 68 रन की पारी खेली. 

अंत के ओवरों में शिवम दुबे ने 21 गेंदों में 42 रनों की शानदार पारी खेल कर टीम को 189 रनों के स्कोर तक पहुंचाया. इंग्लैंड के लिए शाकिब महमूद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिया. वहीं आदिल रशीद और सैम करन को एक-एक विकेट लिया.

कल के मैच की कुछ खास बातें  
इंग्लैंड को 190 रनों का लक्ष्य मिला पर बारिश के चलते दूसरी पारी शुरु नहीं हो सकी और काफी इंतजार के बाद अंपायरों ने मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया.

चेस्टर ली स्ट्रीट में भारत ने अब तक कुल 3 मैच खेले हैं और तीनों ही मैच बारिश के कारण ड्रॉ हुए हैं. भारत ने 2002 में और 2011  में इंग्लैंड के खिलाफ यहां वनडे मैच खेला था और दोनों ही मैच बारिश की वजह से ड्रॉ हुए थे. 

वैभव सूर्यवंशी को अपने इंटरनेशनल डेब्यू के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है. वैभव आयरलैंड और इस दौरे पर भी टीम के साथ हैं पर अभी तक उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है. 

सीरीज का दूसरा मैच मैनचेस्टर में 4 जुलाई को खेला जाएगा. 

 

 

"चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर कल यानी 1 जुलाई को हुए इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. 5 मैचों की टी-…"