फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup 2026) के क्वार्टर फाइनल के लिए सभी टीमों ने कमर कस ली है. ग्रुप ऑफ 16 के पहले में मैच में मोरक्को और कनाडा आमने-सामने थे. दोनों के बीच हुआ मैच एक तरफा रहा. इस मैच के बाद मोरक्को ने एक गजब का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
50वें मिनट के बाद शुरु हुआ ‘खेल’
FIFA के 2026 में क्वार्टर फाइनल के लिए हुए पहले मुकाबले में मोरक्को ने कनाडा को हरा दिया. हालांकि पहले हाफ में कोई भी टीम एक भी गोल करने में सफल नहीं हुई. मगर दूसरे हाफ में मोरक्को ने शुरु से ही दबदबा कायम रखा. 50वें मिनट में अजेदीन औनाही ने अशरफ हकीमी के फ्री-किक पास पर बॉक्स के बाहर से शानदार गोल कर मोरक्को को 1-0 से आगे कर दिया. इसके बाद 82वें मिनट में औनाही ने एक और गोल किया और स्कोर 2-0 हो गया. मैच का आखिरी गोल सोफियान रहीमी ने इंजरी टाइम के आखिरी मिनट में किया. और इस तरह मोरक्को ने यह मैच 3-0 के अंतर से जीत लिया.
मोरक्को ने क्वार्टर फाइनल में पहुंचते ही रचा इतिहास
कनाडा और मोरक्को के बीच हुए मैच को जीत के इस टीम ने एक बहुत खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. मोरक्को अफ्रीका का पहला ऐसा देश है जिसने फीफा वर्ल्ड कप में एक से अधिक बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है. इससे पहले 2022 में उसने पहली बार फीफा के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. अब उसने ग्रुप ऑफ 16 के मैच में कनाडा को हराकर लगातार दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली.
"फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup 2026) के क्वार्टर फाइनल के लिए सभी टीमों ने कमर कस ली है. ग्रुप ऑफ 16 के पहले में मैच में मोरक्को और कनाडा आम…"
