पिछले फीफा की फाइनलिस्ट फ्रांस ने एक बार फिर से शंखनाद कर दिया है. पराग्वे से खेला गया मैच बहुत ही रोमांच भरा रहा. कीलियन एम्बाप्पे अब हर मैच में कोई न कोई रिकॉर्ड तोड रहे हैं. आइए जानते हैं इस मैच का हाल और गोल्डेन बूट की रेस में कौन है सबसे आगे.

क्वार्टर फाइनल के लिए दोनों टीमों ने लगाया दम
फिलाडेल्फिया स्टेडियम में खेले गए फ्रांस और पराग्वे के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. दोनों ही टीमें बेहतरीन खेल दिखा रही थी. काफी समय तक कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हुई.  हालांकी फ्रांस को मिली पेनाल्टी पर एम्बाप्पे ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई. इस मैच में कोई और गोल नहीं हो सका और फ्रांस ने इस मैच को 1-0 से जीत कर क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की कर ली. 
गोल्डेन बूट की रेस में लगी होड़
गोल्डेन बूट की रेस में हर मैच के बाद लिस्ट में बदलाव देखने को मिल रहा है. पर इस रेस में दो खिलाड़ी जो सबसे आगे हैं, वो हैं लियोनल मेसी और एम्बाप्पे. पिछले फीफा भी यह जंग इन्हीं दोनों के बीच थी. एम्बाप्पे और मेसी दोनों ने ही इस फीफा 7 गोल किए हैं, पर ज्यादा असिस्ट की वजह से एम्बाप्पे इस लिस्ट में मेसी से ऊपर हैं. अब देखने वाली बात होगी कि दोनों की टीमें फीफा में कहां तक का सफर तय करती हैं और गोल्डेन बूट की इस रेस को कौन जीतेगा.

वहीं एम्बाप्पे अब फीफा वर्ल्ड कप की हिस्ट्री में भी मेसी से सिर्फ एक गोल पीछे हैं. मेसी के फीफा में 20 गोल हैं. और एम्बाप्पे के अब तक 19 गोल हो चुके हैं. 

"पिछले फीफा की फाइनलिस्ट फ्रांस ने एक बार फिर से शंखनाद कर दिया है. पराग्वे से खेला गया मैच बहुत ही रोमांच भरा रहा. कीलियन एम्बाप्पे अब हर मै…"