5 लाख से थोड़ी ही ज्यादा आबादी है केप वर्डे की, पर कल यानी 3 जुलाई को अर्जेंटीना के खिलाफ इस टीम ने जिस तरह का खेल दिखाया उसने पूरी दुनिया को उसकी तारीफ करने के लिए मजबूर कर दिया. वहीं मेसी ने भी इस मैच में अपने कारनामे से यह साबित कर दिया की क्यों वह दुनिया के सबसे बेस्ट फुटबॉलर्स में से एक हैं. आइए जानते हैं कल के मैच में ऐसा क्या हुआ की केप वर्डे की तारीफ सभी लोग कर रहे हैं.
केप वर्डे ने अनुभवी अर्जेंटीना को भी नाकों चने चबवाए
पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही केप वर्डे ने डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना के खिलाफ बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया. रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में केप वर्डे ने अर्जेंटीना के डिफेंस को काफी परेशान किया. केप वर्डे की तरफ से डुआर्टे ने 59वें मिनट में और लोपेस कैबरल ने 103वें मिनट में गोल किया.
अर्जेंटीना के लिए केप वर्डे का खिलाड़ी बना 12वां प्लेयर
इस मैच में अर्जेंटीना की टीम ने बेहतरीन शुरुआत की मगर केप वर्डे भी मैच में कभी पीछे नहीं रहा और जब भी मौका मिला उसने पलटवार किया. अर्जेंटीना के लिए पहला गोल उसके कप्तान लियोनल मेसी ने किया. 29वें मिनट में डिफेंडर लिसांद्रो मार्टिनेज ने एक लंबा मगर सटीक पास दिया जिसपर मेसी ने शानदार गोल किया.
मेसी के अलावा लिसांद्रो मार्टिनेज ने एक्सट्रा टाइम में एक गोल किया. वहीं मैच का निर्णायक गोल जिसने अर्जेंटीना को जीत दिलाई वह गोल केप वर्डे के खिलाडी ने किया. हुआ कुछ यूं कि केप वर्डे के डिफेंडर डाइनी बोर्जेस ने अर्जेंटीना के क्रिस्टियन रोमेरो के हेडर को रोकने की कोशिश की जो उनके शरीर से टकराकर उन्हीं के गोलपोस्ट में चली गई. इस ओन गोल (own goal) के चलते अर्जेंटीना 3-1 से यह मैच जीत गई.
रिकॉर्ड कर रहे हैं मेसी का पीछा
मेसी अब जिस मैच में ग्राउंड पर उतरते हैं कोई न कोई रिकॉर्ड अपने आप ही बन जाते हैं. केप वर्डे से हुए मुकाबले में मेसी ने 29वें मिनट में टीम का पहला गोल किया. यह गोल मेसी के फीफा वर्ल्ड कप करियर का 20वां गोल था. फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में 20 गोल करने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं.
इसके अलावा वो लगातार 8 फीफा वर्ल्ड कप मैचों में गोल करने वाले भी पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इस गोल के साथ अब इस फीफा में उनके 7 गोल हो गए हैं और गोल्डेन बूट के रेस में सबसे आगे हैं. इस लिस्ट में एम्बाप्पे और हालैंड 6-6 गोलों के साथ दूसरे नंबर पर हैं.
"5 लाख से थोड़ी ही ज्यादा आबादी है केप वर्डे की, पर कल यानी 3 जुलाई को अर्जेंटीना के खिलाफ इस टीम ने जिस तरह का खेल दिखाया उसने पूरी दुनिया क…"
