फीफा में हर दिन टीम अपनी ताकत लगा रही हैं ग्रुप ऑफ 32 में पहुंचने के लिए. एक हार एक जीत टीमों के पॉइंट्स टेबल में काफी अंतर पैदा कर दे रही है.शानदार खेल दिखाते हुए कल ब्राजील और अमेरीका ने अपने-अपने मैच जीते.

अमेरिका 2-0 ऑस्ट्रेलिया
सह-मेजबान अमेरिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया. इस जीत के साथ अमेरिकी टीम लगातार दूसरी जीत दर्ज कर राउंड ऑफ 32 में पहुंचने वाली शुरुआती टीमों में शामिल हो गई.

ब्राजील 3-0 हैती
ब्राजील ने टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए हैती को 3-0 से हराया. मैथ्यूस कुन्हा ने दो गोल दागे जबकि विनीसियस जूनियर ने भी शानदार प्रदर्शन किया. इस जीत से ब्राजील ने ग्रुप C में अपनी स्थिति मजबूत कर ली.

मोरक्को 1-0 स्कॉटलैंड
मोरक्को के स्टार खिलाड़ी इस्माइल साइबारी ने मैच के शुरुआती मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई. यही गोल निर्णायक साबित हुआ और मोरक्को ने 1-0 से जीत दर्ज कर ग्रुप C में बढ़त हासिल कर ली.

पैराग्वे 1-0 तुर्की
दिन के चौथे मुकाबले में पैराग्वे ने तुर्की को 1-0 से हराया. इस हार के साथ तुर्की का टूर्नामेंट में सफर लगभग समाप्त हो गया जबकि पैराग्वे ने अपनी उम्मीदें कायम रखीं.

 

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: कनाडा ने रचा इतिहास, स्विट्जरलैंड की धमाकेदार जीत; दक्षिण अफ्रीका की उम्मीदें बरकरार

"फीफा में हर दिन टीम अपनी ताकत लगा रही हैं ग्रुप ऑफ 32 में पहुंचने के लिए. एक हार एक जीत टीमों के पॉइंट्स टेबल में काफी अंतर पैदा कर दे रही ह…"