आज यानी 28 जून को जब भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसके पास सिर्फ एक ही लक्ष्य होगा और वो है सेमीफाइनल का टिकट. भारत फिलहाल 6 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है. साउथ अफ्रीका के भी उतने ही पॉइंट्स हैं पर वो रन रेट के चलते भारत से पीछे है.

ऑस्ट्रेलिया के अब तक खेले 4 मुकाबलों में 8 अंक हैं और उसका सेमीफाइनल में खेलना पक्का है. अगर भारत आज ऑस्ट्रेलिया से जीत जाती है तो इसके भी 8 अंक हो जाएंगे. और बेहतर रन रेट की वजह से भारत का सेमीफाइनल में खेलना लगभग तय हो जाएगा.

भारत को अपने मैच के अलावा साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के नतीजों पर भी नजर रखनी होगी.साउथ अफ्रीका अगर जीते तो जीतने का अंतर बड़ा न हो ताकि भारत के जीतने के बाद उसे रन रेट पर ध्यान देने की जरुरत न पड़े.अगर साउथ अफ्रीका हार जाता है और भारत जीत जाता है तो रन रेट इक्वेशन में आएंगे ही नहीं. 
 

"आज यानी 28 जून को जब भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसके पास सिर्फ एक ही लक्ष्य होगा और वो है सेमीफाइनल का टिकट. भारत फिलहाल 6…"