एक कप्तान जिसने भारत को हर ट्रॉफी दिलाई उसने 2020 में संन्यास ले लिया था. लेकिन साल में एक ऐसा टूर्नामेंट आता था जब वो अपने चहेतों के बीच मैदान पर उतरता था. धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद IPL खेलना जारी रखा था. IPL में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में 5 ट्रॉफी दिलवाकर सबसे सफल टीमों में से एक बनाया. आज महेंद्र सिंह धोनी ने IPL को भी अलविदा कह दिया. अब वो 2027 में मैदान पर खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. पर उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर यह है कि वह टीम के साथ जुड़े रहेंगे.
IPL का सुपरस्टार
2008 में जब IPL शुरु हुआ तभी से धोनी उसके सबसे बड़े सितारे थे. उसकी सबसे बड़ी वजह यह थी कि उन्होंने भारत को पहले T20 वर्ल्ड कप में नई टीम की कमान संभालते हुए चैम्पियन बनाया था. अपनी अनूठी अपरंपरागत बैटिंग स्टाईल से तो वह लोगों में प्रसिद्ध थे ही. धोनी IPL में सबसे बड़े कप्तान के साथ सबसे बेहतरीन बैट्समैन बनकर भी उभरे.
वह चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में 5 बार चैम्पियन बना चुके हैं. धोनी उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने अपने करियर के सभी मैच एक ही टीम के लिए खेले हों. 2016 और 2017 में जब CSK मैच फिक्सिंग के चलते दो साल के लिए बैन हो गई थी तब वह IPL में शिरकत कर रही नई टीम RPS(Rising Pune Supergiants) का हिस्सा था. इसके अलावा धोनी ने सभी मैच चेन्नई के लिए ही खेले हैं.
धोनी ने चेन्नई को अपनी खेल की बारीक समझ से सबसे कंसिस्टेंट टीम के रुप में स्थापित किया. धोनी की सबसे बड़ी काबिलियत ही थी की उन्होंने चेन्नई को सबसे सफल टीम बनाया. धोनी की कप्तानी के बारे में कहा जाता है कि वह खिलाड़ियों से उनका बेस्ट निकलवा पाते हैं. वहीं किस खिलाड़ी को कैसे इस्तेमाल करना है यह धोनी से बेहतर कोई नहीं कर सकता है.
धोनी के क्रिकेट करियर पर एक नजर
महेंद्र सिंह धोनी सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक रहे हैं. उनके विकेटों के बीच दौड़ और स्टंप के पीछे से उनकी स्फूर्ति देखकर इस बात का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है. यही कारण है कि वह लंबे समय तक क्रिकेट के साथ जुड़े रहे. हालांकि इंटरनेशनल करियर से उन्होंने कुछ वक्त पहले ही छुट्टी ले ली थी, लेकिन IPL जैसे प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वह अब भी खेल रहे थे. पिछले साल उन्होंने IPL में भी एक भी मैच नहीं खेला था और इसके पीछे के तर्क थे कि वह पूरी तरह फिट नहीं हैं. अब जब टीमें रिटेंशन और रिप्लेसमेंट की प्रक्रिया में जुटी हुई हैं तो यह खबर आई है कि धोनी IPL 2027 में CSK के साथ मेंटॉर के तौर पर जुड़ेंगे. एक नजर डालते हैं उनके इंटरनेशनल क्रिकेट करियर पर
- Test- धोनी टेस्ट क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से ज्यादा कप्तानी के लिए जाने गए. उनकी कप्तानी में भारत नंबर एक टेस्ट टीम भी बनी. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2005 में अपने करियर की शुरुआत की थी. उसके बाद उन्होंने कप्तानी भी संभाली और विराट कोहली से पहले तक भारत के सबसे सफलतम कप्तान बने. टेस्ट में उन्होंने 90 मैचों की 144 पारियों में 4876 रन बनाए. उनका सर्वोच्च स्कोर 224 रन का रहा जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013 में बनाया था. एक विकेटकीपर बल्लेबाज द्वारा एक इनिंग में बनाए गए यह तीसरे सबसे ज्यादा रन हैं. वहीं विकेट के पीछे भी धोनी ने 294 शिकार किए हैं जो टेस्ट क्रिकेट में पांचवे सबसे ज्यादा हैं. इसमें 256 कैच और 38 स्टंप हैं. धोनी ने टेस्ट में 33 अर्धशतक के अलावा 6 शतक भी लगाए हैं. 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्होंने एक टेस्ट खेलने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया.
ODI- वनडे क्रिकेट में धोनी महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्होंने इस फॉर्मेट में खूद को सबसे बड़े फिनिशर के रुप में स्थापित किया. धोनी की मैच को अंत तक ले जाने वाली खूबी को दुनियाभर के क्रिकेटर सराहते और सीखते हैं. धोनी ने इस फॉर्मेट में भी भारत को अपनी कप्तानी में नंबर एक पर लाया. धोनी की कप्तानी में भारत ने 2011 में वर्ल्ड कप जीता, वहीं 2013 में भारत ने वनडे फॉर्मेट की दूसरी सबसे बड़ी ट्रॉफी चैम्पियन्स ट्रॉफी पर कब्जा किया. वनडे में उन्होंने 10000 से ज्यादा रन 50 से अधिक के औसत से बनाए हैं. इस फॉर्मेट में उन्होंने 2008 और 2009 में ODI क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी जीता है.
इस फॉर्मेट में उन्होंने 10 शतक और 73 अर्धशतक लगाए हैं. उन्होंने विकेट के पीछे भी कमाल का प्रदर्शन किया है. इस फॉर्मेट में उन्होंने 321 कैच और 123 स्टंप किए हैं. धोनी ने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ इस फॉर्मेट में डेब्यू किया. अपने करियर के दौरान उन्होंने भारत के लिए 350 मैचों में शिरकत की. 2019 के विश्व कप में धोनी न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की जर्सी में आखिरी बार दिखे थे. हालांकि उन्होंने उसके लगभग एक साल बाद 15 अगस्त 2020 में अपने संन्यास की घोषणा की.
- T20I- सबसे छोटे फॉर्मेट में धोनी की कप्तानी में ही भारत ने 2007 में पहला T20I वर्ल्ड कप जीता. वह इस फॉर्मेट का पहला ही एडिशन था. धोनी ने इस फॉर्मेट में 98 मैचों की 85 पारियों में 1617 रन बनाए हैं. उन्होंने इस फॉर्मेट में सिर्फ दो ही अर्धशतक लगाए हैं और यह भी उनके करियर के अंतिम दिनों में आए थे. विकेट पीछे धोनी ने 57 कैच और 34 स्टंपिंग किए हैं.
- IPL- महेंद्र सिंह धोनी IPL के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं. चेन्नई ने उनकी कप्तानी में 5 IPL ट्रॉफी जीती हैं. धोनी ने IPL में 5400 से ज्यादा रन बनाए हैं. एक विकेटकीपर के तौर पर भी धोनी अव्वल नंबर पर आते हैं. उन्होंने विकेट के पीछे 201 शिकार किए हैं जो एक IPL रिकॉर्ड है. इसमें 154 कैच और 47 स्टंपिंग हैं और यह भी अपने आप में रिकॉर्ड. धोनी ने पिछले साल यानी 2026 में भी IPL में एक भी मैच नहीं खेला था. हालांकि उनके ना खेलने का कारण फिटनेस थी. अब इस साल उन्होंने रिटेंशन और ट्रेड की खबरों के बीच धोनी ने संन्यास की घोषणा कर दी है. अब वह मेंटॉर के तौर CSK के साथ जुड़ेंगे.
"एक कप्तान जिसने भारत को हर ट्रॉफी दिलाई उसने 2020 में संन्यास ले लिया था. लेकिन साल में एक ऐसा टूर्नामेंट आता था जब वो अपने चहेतों के बीच मै…"













