अक्षय कुमार की नई कॉमेडी फ़िल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ सिनेमाघरों में आ चुकी है. अहमद ख़ान द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडीज और दिशा पाटनी हैं. 

फ़िल्म इस बार कॉमेडी के साथ-साथ एडवेंचर लेकर आई है. इसमें देश के 30 से ज्यादा सुपरस्टार्स एक साथ एक घने, अनजान और जानलेवा जंगल के बीच सीक्रेट मिशन के चक्कर में फंसें हैं. यानी इस बार सिर्फ कॉमेडी ही नहीं बल्कि असली सर्वाइवल का महा-मुकाबला देखने को मिलेगा.

11 साल बाद आया तीसरा सीजन 

यह फ़िल्म 2007 में आयी मशहूर कॉमेडी फ़िल्म “वेलकम” का तीसरा भाग है. वहीं, 2015 में इसका दूसरा भाग वेलकम बैक आया था. हालांकि, मजनू भाई का किरदार निभाने वाले अनिल कपूर और नाना पाटेकर यानी उदय शेट्टी इस पार्ट में नज़र नहीं आएँगे.

इस फिल्म के नए चेहरों में सुनील शेट्टी, संजय दत्त, रवीना टंडन और जैकलिन फ़र्नांडीस हैं. इस पार्ट की दिलचस्प बात ये है कि पहले दोनों पार्ट्स अनीस बाज़्मी ने डायरेक्ट किए थे लेकिन, इस पार्ट के निर्देशक अहमद ख़ान हैं. 

अब तक की सबसे महंगी कॉमेडी फ़िल्म  

सेंसर बोर्ड ने फ़िल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट दिए हैं और कुछ सेंसुअल सीन्स और कश्मीर के रिफरेन्स समेत कुल 18 कट्स लगाए हैं. जिसके बाद फ़िल्म का फाइनल रनटाइम 2 घंटे 28 मिनट का हो गया है. 

सूत्रों के मुताबिक़ यह बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी और ग्रैंड कॉमेडी फ़िल्मों में से एक मानी जा रही है. इसमें कई दिग्गज कलाकार शामिल हैं और करीब ३० बड़े कलाकार इस फ़िल्म में नज़र आयेंगे. इस बार फ़िल्म मेकर्स ने हॉलीवुड स्टाइल एक्शन को भी इस फ़िल्म में जोड़ा है. 

2 दशक बाद अक्षय-रवीना की जोड़ी वापस आई  

लगभग 20 साल बाद अक्षय कुमार और रवीना टंडन की सुपरहिट जोड़ी एक साथ स्क्रीन पर आ रही है. इसने दर्शकों में क्रेज़ बढ़ा दिया है. फिल्म का टाइटल ट्रैक आते ही हिट हो गया था क्योंकि इसमें सभी कलाकार एक साथ गाते हुए नज़र आए थे. 

"अक्षय कुमार की नई कॉमेडी फ़िल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ सिनेमाघरों में आ चुकी है. अहमद ख़ान द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार अक्षय कुमार…"