पावर स्टार पवन सिंह की एंट्री के साथ Rise and Fall Season 2 में अल्टीमेट एंटरटेनमेंट नाइट्स का आगाज हो गया है. शो में पवन सिंह की एंट्री ने कंटेस्टेंट्स के उत्साह को बढ़ा दिया है. खासकर मनीष कश्यप के चेहरे पर पवन सिंह को देखकर जो खुशी दिखाई दी, वह देखने लायक थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या सन ऑफ बिहार मनीष कश्यप शो में राइज करते हैं या पेंटहाउस में रूलर्स की भूमिका निभाते हैं.

पवन सिंह की एंट्री क्यों?

तेज प्रताप के जाने के बाद शो की व्यूअरशिप कम हो रही थी. ऐसे में शो मेकर्स पावर स्टार पवन सिंह को लेकर आए. उनकी एंट्री के साथ शो में मनोरंजन और मस्ती का माहौल बन गया. पवन सिंह ने अपने भोजपुरिया अंदाज में ठुमके भी लगाए. उनकी एंट्री ने शो में एक अलग ही रंग भर दिया.

शहजाद का नया तरकीब

दूसरी तरफ, शहजाद अल्टीमेट रूलर बने रहने के लिए लगातार अपनी रणनीति पर काम कर रहे हैं. स्वरा के साथ उनकी पुरानी दुश्मनी को दोस्ती में बदलना भी इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. धीरे-धीरे शहजाद अपने करीबी लोगों को बचाने और उन कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट करने की कोशिश कर रहे हैं, जिनसे उन्हें खतरा महसूस होता है. हालांकि, जसवंत और ऋषभ को भी उनकी इस रणनीति का आभास हो गया था.

शो में किसका फॉल तय?

अल्टीमेट एंटरटेनमेंट नाइट्स के बाद शो में दो फॉल होने थे, जिसके लिए दो ट्रायो बनाए गए. पहले ट्रायो में शहजाद, एरीना और ऋषभ शामिल थे, जबकि दूसरे ट्रायो में स्वरा, करण और जसवंत थे. लेकिन इस टास्क में एक ट्विस्ट था. कंटेस्टेंट्स को अपने ट्रायो के सदस्यों को नहीं, बल्कि दूसरे ट्रायो के सदस्यों को नॉमिनेट करना था.

इस दौरान शहजाद और एरीना ने जसवंत को नॉमिनेट कर दिया. वहीं, दूसरे ट्रायो से स्वरा और करण ने ऋषभ को नॉमिनेट किया. इस तरह जसवंत और ऋषभ के लिए मुश्किलें बढ़ गईं. लेकिन यह फैसला आगे चलकर बाकी कंटेस्टेंट्स के लिए भी चुनौती बन सकता है, क्योंकि नीचे जाकर जसवंत और ऋषभ अपने गेम को और मजबूत कर सकते हैं.

निहारिका एक बड़ी चुनौती

इसी बीच शो में पवन सिंह की एंट्री के साथ एक और बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला. पावर स्टार की मौजूदगी में निहारिका को पावर मिल गई. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि निहारिका इस पावर का इस्तेमाल किसके खिलाफ करेंगी. क्या वह शहजाद के गेम को बिगाड़ सकती हैं या फिर उनके लिए नई चुनौती बनकर उभरेंगी? इस बात का डर स्वरा, करण और शहजाद के बीच दिखाई देने लगा है. आने वाले एपिसोड्स में निहारिका का फैसला शो के गेम को किस दिशा में ले जाएगा, यह देखना दिलचस्प होगा.

"पावर स्टार पवन सिंह की एंट्री के साथ Rise and Fall Season 2 में अल्टीमेट एंटरटेनमेंट नाइट्स का आगाज हो गया है. शो में पवन सिंह की एंट्री ने …"