ओटीटी रिलीज़ का इंतज़ार हर फैन्स में बेसब्री से रहता है लेकिन अब यही इंतज़ार पूरा होने वाला है क्योंकि इसी हफ़्ते रिलीज़ रही हैं ये 5 एक्साइटिंग फ़िल्में/ सीरीज जो कि इमोशनल ड्रामा से लेकर कॉमेडी और रियलिटी शो तक कवर करती हैं.
तो आइए आपको बताते है उन फ़िल्मों/ सीरीज के बारे में जिन्होंने रिलीज़ होने से पहले ही सभी फैन्स के दिलों में उत्सुकता बढ़ा दी है.
ग्राम चिकित्सालय सीजन-2
अमोल पाराशर, आकाश मखीजा, आनंदेश्वर द्विवेदी, विनय पाठक, आकांक्षा रंजन कपूर और गरिमा विक्रांत सिंह जैसे कलाकारो की एक्टिंग से सजी यह वेब सीरीज अब अपना सीजन-2 लेकर फैन्स के सामने पेश होने वाली है. इस मंगलवार यानी 23 जून को यह सीरीज प्राइम वीडियो पर अवैलिबल हो जाएगी.
यह कहानी डॉ. प्रभात के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक युवा मेडिकल ऑफिसर हैं, जो भटखंडी नाम के एक फिक्शनल गाँव में उपेक्षित प्राइमरी हेल्थ सेंटर की ज़िम्मेदारी संभालते हैं. डॉ. प्रभात का किरदार अमोल पाराशर ने निभाया है. यह कहानी एक लाइट-हार्टेड कॉमेडी ड्रामा है. इसकी तुलना काफ़ी हद तक मशहूर सीरीज पंचायत से करी जा रही है, हालाँकि इसका अहम फोकस ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था पर है.

ग्राम चिकित्सालय सीजन-2
अवतार: फायर एंड ऐश
जेम्स कैमरून की ब्लॉकबस्टर अवतार फ़्रेंचाइजी की नई फ़िल्म अब ओटीटी पर देखने को मिलेगी. सिनेमाघरों में फैन्स से प्यार बटोरने के बाद अब यह फ़िल्म 24 जून से स्ट्रीमिंग के लिए अवैलिबल हो जाएगी. जिससे दर्शक घर बैठे भी जिओ हॉटस्टार पर पेंडोरा की अद्भुत और शानदार दुनिया का एक्सपीरियंस कर सकेंगे.
यह फिल्म अंग्रेजी (मूल) के साथ-साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में उपलब्ध होगी. इस भाग में मुख्य विलेन कोई इंसान नहीं, बल्कि पेंडोरा ग्रह का ही एक हिंसक और खतरनाक नावी कबीला है, जिसे 'ऐश पीपल' (राख के लोग) कहा जाता है.

अवतार: फायर एंड ऐश
परफेक्ट फैमिली सीजन-2
एक और सीजन-2 के साथ 26 जून को सोनी लिव पर आ रही है कॉमेडी ड्रामा सीरीज ‘परफेक्ट फ़ैमिली’. अगर आप भी ज़्यादा पारिवारिक उथल-पुथल, इमोशनल बातचीत जैसी सीरीज के शौकीन हैं तो यह आपके लिए बिल्कुल सही है.
इसमें मुख्य कलाकार के रूप में गुलशन देवैया, नेहा धूपिया, मनोज पाहवा, सीमा पाहवा, गिरिजा ओक नज़र आयेंगे. यह कहानी करकरिया परिवार के इर्द गिर्द घूमती है, जो रिश्तों, थेरेपी और निजी मुश्किलों से जूझ रहे हैं.

परफेक्ट फैमिली सीजन 2
लॉक अप: सीजन-2
फराह ख़ान और रितेश देशमुख की जोड़ी अब एक नए अंदाज़ में देखने को मिलने वाली है क्योंकि 27 जून को नेटफ़्लिक्स पर लॉक-अप का दूसरा सीजन रिलीज़ होने वाला है. एकता कपूर के इस शो का पहला सीजन 2022 में ऑल्ट बालाजी पर आया था, जिसे कंगना रनौत ने होस्ट किया था और मशहूर कॉमेडिन मुन्नवर फ़ारूक़ी इसके विनर रहे थे.

लॉक-अप सीजन-2
अलायंस
प्राइम वीडियो का पहला ग्लोबल डेली सीरीज 26 जून को रिलीज़ होने वाला है. यह शो कुणाल खेमू द्वारा होस्ट किया गया है, इसके एपिसोड रोज़ दोपहर 12 बजे प्राइम पर रिलीज़ होंगे.
इस गेम शो में 16 कंटेस्टेंट जोड़ियों में मुकाबला करते हैं, जहां बदलते गठबंधन और रणनीति ही यह तय करते हैं कि कौन टिकेगा और कौन विनर बनेगा.

अलायंस
"ओटीटी रिलीज़ का इंतज़ार हर फैन्स में बेसब्री से रहता है लेकिन अब यही इंतज़ार पूरा होने वाला है क्योंकि इसी हफ़्ते रिलीज़ रही हैं ये 5 एक्साइ…"
