फ़िल्म के रिलीज़ होने के बाद ही उसकी दीवानगी लोगों में दिखायी देती है, लेकिन क्रिस्टोफर नोलन की आगामी फ़िल्म ‘द ऑडेसी ‘ ने रिलीज़ होने से पहले ही रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है.

17 जुलाई को रिलीज़ होने वाली इस फिल्म ने भारत में अभी से अपनी सीट पक्की कर ली है. आपको बता दें, भारत में फिल्म की आईमैक्स टिकट की एडवांस बुकिंग खुलते ही दर्शकों ने रिकॉर्ड स्तर पर सीटें बुक कर दी हैं। रिलीज़ से करीब 1 महीना पहले से ही भारत में एक मिलियन से भी ज़्यादा टिकट बिक चुकी हैं. 

इससे पहले भी नोलन की फ़िल्म ओपनहाइमर ने 2023 में बुकिंग शुरू होने के इसी चरण में 65 हज़ार टिकट बेचे थे.

‘द ओडिसी’

‘द ओडिसी’

नोलन की आगामी फ़िल्म ‘द ऑडेसी ‘ ने केवल लोकप्रियता में ही नहीं बल्कि इतिहास में भी नाम कमा लिया है, क्योंकि यह फ़िल्म पूरी तरह से आईमैक्स कैमरा पर शूट होने वाली पहली फिल्म है, और द ऑडेसी का बजट करीब 2,100 करोड़ के आस पास है. 

यह फिल्म यूनानी कवि होमर की प्रसिद्ध महाकाव्य रचना पर आधारित है. कहानी ट्राय युद्ध के बाद इथाका के राजा की यात्रा दिखती है.

आइए जानते हैं आईमैक्स फ़िल्मों के बारे में 

आईमैक्स का मतलब होता है इमेज मैक्सिमम, इसकी स्क्रीन सामान्य थिएटर से कहीं बड़ी होती है, बेहतर रिज़ॉल्शन मिलता है और इन कैमरों से शूट दृश्य अधिक प्रभावशाली दिखते हैं. इसका साउंड सिस्टम आपको फ़िल्म के अंदर होने का अहसास दिलाता है.

साल 2026 में कई बड़ी आईमैक्स फिल्में रिलीज़ होने वाली हैं, जिनमें टॉय स्टोरी 5, सुपरगर्ल, द ओडिसी, रेजिडेंट ईविल, गॉडज़िला माइनस ज़ीरो, एवेंजर्स: डूम्सडे और ड्यून: पार्ट थ्री जैसी बहुप्रतीक्षित फिल्में शामिल हैं. ये फिल्में दर्शकों को बड़े पर्दे पर शानदार सिनेमाई अनुभव देने के लिए तैयार हैं.

"फ़िल्म के रिलीज़ होने के बाद ही उसकी दीवानगी लोगों में दिखायी देती है, लेकिन क्रिस्टोफर नोलन की आगामी फ़िल्म ‘द ऑडेसी ‘ ने रिलीज़ होने से पह…"