अपनी धमाकेदार फिल्मों से फैन्स द्वारा पुकारे जाने वाले ‘रॉकिंग स्टार’ यानी ‘यश’ की नई फ़िल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त 2026 को बड़े पर्दे पर आने वली है. जिसका टीज़र फरवरी में ही रिलीज़ कर दिया था और इसे करीब 29 मिलियन लोगों ने देखा है.

लेकिन अब फिर से यह फ़िल्म चर्चा में वापिस आ गई है क्योंकि टॉक्सिक का दूसरा टीज़र कल यानी की 1 जुलाई को सुबह 11:33 पर रिलीज़ होने वाला है.

हाइप का रीज़न?

फिल्म के ऑफिशियल हैंडल ने एक्स पर यश को टैग करके पूछा, “लेडीज़ कहां है?" जिस पर यश ने मजाकिया अंदाज़ में जवाब दिया,

“शांत हो जाओ! लेडीज आने में थोड़ा वक्त लेती हैं! कल 01-07-2026 को सुबह 11:33 बजे.”

 

इसके बाद से ही लोगों के बीच कल आने वाले टीज़र को लेकर हाइप काफ़ी बढ़ गई है. और इसमें अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि कल के टीज़र में फ़िल्म की सारी एक्ट्रेसेस देखने को मिलेंगी क्योंकि यश ने स्पेसिफिकली लेडीज शब्द का इस्तेमाल किया है.

सोशल मीडिया एक्स पर की अनाउंसमेंट 

यश द्वारा यह अपडेट साझा करते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई है. एक यूज़र ने लिखा, "सीट बेल्ट बांध लीजिए, कल सभी लेडीज़ आ रही हैं. यह बहुत बड़ा होने वाला है. 'टॉक्सिक' की पांचों महिला किरदारों का इंतज़ार है.”

वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा, "हम इस धमाकेदार मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं. गंगा, नादिया, मेलिसा, रेबेका और एलिजाबेथ का इंतज़ार है.”

एक अन्य फैन ने रिप्लाई करते हुए कहा, "मेरी पूरी पीढ़ी में पहली बार किसी फिल्म की महिला लीड्स को लेकर इतना जबरदस्त हाइप देखने को मिल रहा है.”

फीमेल लीड्स का लाइव एक्शन

इससे पहले वाले टीजर में सिर्फ एक्ट्रेस का नाम और उनका फर्स्ट लुक मीडिया के ज़रिए अनाउंस किया था, लेकिन उनकी एक भी झलक टीज़र में देखने को नहीं मिली थी.

यह नया टीज़र इसलिए भी खास हो जाता है क्योंकि इसमें पूरी संभावनाए हैं कि कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वासंथ के वीडियो विजुअल्स, डायलॉग और एक्शन मोड लाइव देखने को मिलेंगे.

आइए नज़र डालते हैं फ़िल्म की स्टोरी पर

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' एक पैन इंडिया गैंगस्टर ड्रामा है, जिसकी कहानी 1940 से 1970 के दशक के बीच गोवा में फैले ड्रग कार्टेल की दुनिया पर आधारित है. फिल्म में यश अहम भूमिका में हैं और वह 'राया' और 'टिकट' नाम के दोहरे किरदार निभाते नजर आएंगे.

उनके साथ कियारा आडवाणी 'नादिया', नयनतारा 'गंगा', हुमा कुरैशी 'एलिजाबेथ', तारा सुतारिया 'रेबेका' और रुक्मिणी वासंथ 'मेलिसा' के किरदार में दिखाई देंगी. फिल्म में इन सभी महिला किरदारों को कहानी का अहम हिस्सा बताया जा रहा है.

कौन-कौन सी भाषाओं में आएगी Toxic?

यश की फिल्म अहम रूप से कन्नड़ और अंग्रेजी भाषाओं में एक साथ शूट की जा रही है. हालांकि फिल्म को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाने के लिए इसे छह भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. जिसमे कन्नड़ और अंग्रेजी इसकी मूल भाषाएं होंगी, जबकि हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में इसे डब कर रिलीज किया जाएगा. इसके अलावा, मेकर्स इंटरनेशनल मार्केट को ध्यान में रखते हुए फिल्म को कुछ चुनिंदा विदेशी भाषाओं में भी डब करने की योजना पर काम कर रहे हैं, ताकि यह इंटरनेशनल लेवल पर ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच सके.

अब सभी फैन्स को कल घड़ी पर 11:33 बजने का इंतज़ार है.

"अपनी धमाकेदार फिल्मों से फैन्स द्वारा पुकारे जाने वाले ‘रॉकिंग स्टार’ यानी ‘यश’ की नई फ़िल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त 2026 को बड़े पर्दे पर आने वल…"