बेहतरीन एक्टिंग और अनोखे स्वैग के कारण मशहूर एक्टर रजनीकांत अपनी नई फिल्म के साथ लौट आए हैं. यह रजनीकांत की 173वीं फिल्म होगी. 

खतरनाक रोल में दिखंगे रजनीकांत

फ़िल्म में रजनीकांत एक ऐसे डॉक्टर के किरदार में नज़र आयेंगे. जो शुरू में बहुत परोपकारी है लेकिन हालातों की वजह से बेहद घातक हो जाता है. 

रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दूसरी अहम भूमिका में सिमरन नज़र आयेंगी. इसके अलावा राशि खन्ना और योगी बाबू भी इस फ़िल्म में दिलचस्प किरदार निभाते नज़र आयेंगे.

इस फिल्म के निर्देशक अश्वथ मारीमुथु हैं. वहीं, निर्माता रजनीकांत के करीबी दोस्त और दिग्गज अभिनेता कमल हासन की कंपनी राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल है. इस फ़िल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर तैयार कर रहे हैं.

पोस्टर में दिखे आक्रामक 

फिल्म के पहले लुक में रजनीकांत ब्लू स्क्रब्स पहने हुए, हाथ में सर्जिकल ब्लेड लिए बेहद आक्रामक दिखाई दे रहे हैं. फिल्म की कहानी कथित तौर पर तमिलनाडु के एक प्रसिद्ध परोपकारी डॉक्टर के जीवन से प्रेरित है, जो हालातों के कारण बागी बन जाता है. इस फिल्म की शूटिंग आधिकारिक तौर पर 25 जून 2026 से चेन्नई में शुरू हो रही है और इसे पोंगल 2027 के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है.

"बेहतरीन एक्टिंग और अनोखे स्वैग के कारण मशहूर एक्टर रजनीकांत अपनी नई फिल्म के साथ लौट आए हैं. यह रजनीकांत की 173वीं फिल्म होगी. खतरनाक रोल मे…"