भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम एक महीने से ज्यादा दिन तक चलने वाले न्यूजीलैंड दौरे के लिए कमर कस चुकी है. इस सीरीज पर सबसे ज्यादा चर्चा में अगर कोई है तो वह हैं भुवनेश्वर कुमार. 4 साल बाद वापसी कर रहे भुवनेश्वर के लिए भी यह सीरीज कई मायनों में खास होने वाली है. एक तरफ उनके पास कई रिकॉर्ड्स अपने नाम करने का मौका है तो दूसरी तो उन पर टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन कर के जीत दिलाने का भी दबाव होगा.
भारत के पास लगातार छठवीं सीरीज जीतने का मौका
कल भारतीय टीम जब मैदान पर उतरेगी तो उसके सामने लगातार सीरीज जीतने के रिकॉर्ड को कायम रखना एक बड़ी चुनौती होगी. भारत पिछले 5 सीरीज से न्यूजीलैंड से नहीं हारा है. भारतीय टीम पिछली बार न्यूजीलैंड से सीरीज 2018 में हारी थी. वहीं भारतीय टीम यह कोशिश करेगी की न्यूजीलैंड में तीसरी बार सीरीज पर कब्जा जमाए. हालांकि न्यूजीलैंड टीम को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता. नए सितारों से सजी न्यूजीलैंड अपने रिकॉर्ड को बेहतर करने की कोशिश करेगी.
भुवनेश्वर से है उम्मीद
भारतीय टीम मैनेजमेंट ने टीम में एक बहुत बड़ा बदलाव किया है. उन्होंने टीम में भुवनेश्वर को वापिस बुलाया है. भुवनेश्वर को IPL में लगातार शानदार प्रदर्शन का खिताब मिला है और वह चाहेंगे भी कि आगे जितने मौके उन्हें मिले उसे भुनाया जाए. उन्होंने पिछले दो IPL सीजन में RCB को चैम्पियन बनाने में एहम भूमिका निभाई. उन्होंने 2025 के सीजन में 14 इनिंग्स में 17 विकेट्स लिए. वहीं अगले सीजन में तो उन्होंने कहर ढाते हुए 16 इनिंग्स में 28 विकेट झटके. इसमें सबसे खास बात यह थी कि उनकी इकॉनमी 8 रन प्रति ओवर से कम रही.
रिकॉर्ड्स जो लगे हैं दांव पर
भारतीय टीम जहां लगातार छठवीं सीरीज जीतना चाहेगी तो न्यूजीलैंड इस सिलसिले को तोड़ना चाहेगी. इसके अलावा इस सीरीज को जीतकर न्यूजीलैंड अपने घर में भारत को 8 साल बाद हराने का दम भी भरेगी. भारत के लिए वापसी करने वाले भुवनेश्वर कुमार के पास मौका होगा कि वह T-20 में 100 विकेट पूरा कर लें. अगर वह ऐसा कर पाते हैं तो वह भारत की तरफ से 5वें ऐसे गेंदबाज बन जाएंगे जिसने T20I में 100 विकेट का आंकड़ा छुआ हो. फिलहाल भारत की तरफ से बुमराह, अर्शदीप, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ही वह खिलाड़ी हैं जिन्होंने 100 T20I विकेट लिया हो. भुवनेश्वर इस समय 87 मैचों में 90 विकेट ले चुके हैं.
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय T20I स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नमन धीर, अक्षर पटेल, शिवम दूबे, नीतिश कुमार रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, मयंक यादव, वरुण चक्रवर्ती.
"भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम एक महीने से ज्यादा दिन तक चलने वाले न्यूजीलैंड दौरे के लिए कमर कस चुकी है. इस सीरीज पर सबसे ज्यादा चर्चा में अगर को…"













