भारतीय टीम एक बडे दौरे के लिए न्यूजीलैंड गई हुई है. इस दौरे की शुरुआत 5 मैचों की T20I सीरीज से हुई. जिसमें पहले तीन मैचों को जीतकर भारत ने T20I सीरीज पर अजेय बढ़त बना लिया है. वेलिंगटन में खेले गए तीसरे मैच में भारत की बल्लेबाजी देख कर दूनिया की कोई भी गेंदबाजी लाइन अप सहम जाएगी. 199 रन के लक्ष्य को भारत ने 13.2 ओवर में हासिल कर लिया. भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने एक तूफानी शतक लगाया. आइए जानते हैं कल के मैच में बने कुछ खास रिकॉर्ड.
डेरिल मिचेल का ने पारी को संभाला
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड को पहला झटका 4 रन पर ही लग गया. ओपनर टिम साइफर्ट को अर्शदीप सिंह ने अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया. हालांकि उसके बाद आए डेरिल मिचेल ने दूसरे ओपनर फिन एलन के साथ मिलकर पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 43 गेंदों में 86 रन की साझेदारी किया. फिन एलन 25 गेंदों में 40 रन बनाकर नीतिश रेड्डी का शिकार हुए.
उसके बाद आए ग्लेन फिलिप्स कुछ खास नहीं कर पाए. हालांकि वह पिछले कुछ मैचों से अच्छी फॉर्म में चल रहे थे. वह 14 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए. उनके और डेरिल मिचेल के बीच 21 गेंदों में 33 रन की साझेदारी हुई. उसके बाद बैटिंग करने आए बेवन जेकब्स ने मिचेल का साथ दिया हालांकि यह दोनों भी रन गति को बहुत तेज नहीं कर पाए.
इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 48 गेंदों में 75 रन की साझेदारी हुई. बेवन जैकब्स 23 गेंदों में 39 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं डेरिल मिचेल 52 गेंदों में 89 रन बनाकर नाबाद रहे. न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 198 रन बनाए. भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल, और नीतिश कुमार रेड्डी ने एक-एक विकेट लिया. भुवनेश्वर कुमार को एक भी विकेट नहीं मिला.
भारतीय पारी में बरसे रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड ने जब 199 रन का लक्ष्य दिया तो किसी ने नहीं सोचा होगा कि यह टार्गेट भारतीय बल्लेबाजों के लिए इतना बौना साबित होगा. भारतीय ओपनिंग जोड़ी एक बदलाव के साथ मैदान पर उतरी थी. इस बार अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाजी के लिए उतरे. किसे पता था कि यह दोनों मिलकर आज जो करने वाले हैं वह इससे पहले क्रिकेट इतिहास में पहले कभी किसी फुल मेंबर टीम ने नहीं किया है.
ओपनर वैभव और अभिषेक की जोड़ी ने 2.2 ओवर में ही भारत को 50 रन तक पहुंचा दिया. उसके बाद टीम ने अभी 5 ओवर ही खेले थे कि भारत का स्कोर 100 रन था. यह भी एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है. इसके अलावा जिस गति से दोनों बल्लेबाजो ने बैटिंग कि है उस गति से पहले विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी थी. दोनों ने 7.1 ओवर में 133 रन बनाए. यानि की 18 से ज्यादा के रन रेट से स्कोर बनाए गए.
अभिषेक का तूफान
अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया जो उनका दूसरा सबसे तेज था. वहीं उन्होंने अपना शतक 35 गेंदों में पूरा किया जो उनका खुद का दूसरा सबसे तेज शतक था. वहीं ओवरऑल यह तीसरा सबसे तेज शतक है. हालांकि इंटरनेशनल T20 में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी अभिषेक शर्मा के ही पास है. उन्होंने इसी साल दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ 30 गेंदों में शतक पूरा किया था.
भारतीय टीम ने इस मैच को 13.2 ओवर में जीत लिया. 190 रन के चेज में यह किसी भी फुल मेंबर्स टीम का सबसे तेज टार्गेट हासिल किया गया है. अभिषेक शर्मा की धमाकेदार बैटिंग के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया. 5 मैचों कि इस सीरीज में भारत ने अब 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है. इस सीरीज का अगला मैच ऑक्लैंड के ईडन पार्क में 30 अक्टूबर को खेला जाएगा.
"भारतीय टीम एक बडे दौरे के लिए न्यूजीलैंड गई हुई है. इस दौरे की शुरुआत 5 मैचों की T20I सीरीज से हुई. जिसमें पहले तीन मैचों को जीतकर भारत ने T…"













