भारत और न्यूजीलैंड के बीच डेढ़ महीने तक चलने वाले दौरे की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई. क्राइस्टचर्च के ओवल स्टेडियम में खेले गए पहले T20I मैच में दोनों ही टीमों की तरफ से आक्रामक बल्लेबाजी देखने को मिली. न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए भारत को 226 रन का बड़ा लक्ष्य दिया. भारत ने आखिरी ओवर में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. सीरीज से पहले चर्चा में चल रहे भूवनेश्वर कुमार कुछ खास नहीं कर सके और मैच में एक भी विकेट नहीं ले पाए.

फिलीप्स ने टीम को अंधेरे से निकाला
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड को दोनों ओपनर ने अच्छी शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 5 ओवर में 49 रन जोड़े. टिम साइफर्ट ने 17 गेंद में 24 रन बनाए तो वहीं फिन एलन ने 24 गेंदों में 45 रन की अच्छी पारी खेली. उसके बाद आए डैरिल मिचेल ने 19 गेंद में 28 रन का योगदान दिया. न्यूजीलैंड के लिए सबसे बड़ी पारी ग्लेन फिलीप्स के बल्ले से आयी. उन्होंने 40 गेंदों में 82 रन की शानदार पारी खेली. 
उन्होंने मिचेल के साथ 27 गेंदों में 42 रन की साझेदारी की और फिर बेवन जैकेब्स के साथ मिलकर मात्र 32 गेंदों में 73 रन बना डाले. जैकब्स ने 16 गेंद में 31 रन बनाए. अंत में माइकल ब्रेसवेल के साथ मिलकर 15 गेंद में 30 रन की साझेदारी कर टीम को अच्छा फिनिश दिया. फिलीप्स ने अपनी पारी में 8 चौके और तीन छक्के लगाए.
भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया. चर्चा में रहे भुवनेश्वर कुमार को एक भी विकेट नहीं मिल पाया.

सैमसन ने किया शुरु और नमन धीर ने अंत
226 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन शुरुआत की. दोनों ने पहले विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी की. भारत ने सातवें ओवर में ही अपने 100 रन पूरे कर लिए. हालांकि उसके बाद भारत ने तीन विकेट बहुत ही कम अंतराल पर खो दिए. अगले 30 रन के अंदर ही भारत ने अपने तीन खो दिए और भारत का स्कोर 122 रन पर तीन पर 4 विकेट हो गए. 

उसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने पारी को संभाला. दोनों के बीच 5वें विकेट लिए 24 गेंदों में 45 रन की साझेदारी हुई. हालांकि इस समय भारत की पारी थोड़ी धीमी जरुर हुई पर पारी संभल गई. अक्षर पटेल के आउट होने के बाद बैटिंग करने आए नमन धीर ने ताबड़तोड़ पारी खेली. श्रेयस और नमन ने 22 गेंदों में 43 रन की साझेदारी कर टीम को जीत के करीब ला दिया. श्रेयस 28 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुए. नमन धीर ने छक्का मार कर भारत को जीत दिलाया. नमन धीर ने 15 गेंदों में 42 रन की तूफानी पारी खेली.

"भारत और न्यूजीलैंड के बीच डेढ़ महीने तक चलने वाले दौरे की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई. क्राइस्टचर्च के ओवल स्टेडियम में खेले गए पहले T20I …"