हेरी-फेरी सीरीज के फैंस बीते एक साल से खासे उतावले थे. इसकी वजह यह थी कि फ्रेंचाइजी इसका तीसरा सीजन लाने की एनाउंसमेट कर चुकी थी. लेकिन अब फैंस के लिए बुरी ख़बर है.
हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में डायरेक्टर प्रियदर्शन ने बताया कि वह हेरा-फेरी 3 के निर्देशन को छोड़ चुके हैं. हालांकि इससे पहले फिल्म के प्रोड्यूसर फ़िरोज़ नाडियाडवाला ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था, लेकिन प्रियदर्शन की पुष्टि के बाद फैन्स काफी निराश हैं.
प्रियदर्शन ने क्यों छोड़ी फ़िल्म?
प्रियदर्शन उस समय से काफी तनाव में थे जब से उनकी फिल्म (हेरा-फेरी 3) से जुड़े दो बड़े कानूनी झगड़ों की चर्चा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में चल रही थी. एक तरफ फिल्म के फ्रेंचाइजी राइट्स को लेकर साउथ की कंपनी ‘सेवन आर्ट्स’ ने मद्रास हाईकोर्ट में केस कर रखा था. वहीं, दूसरी तरफ म्यूजिक राइट्स को लेकर टी-सीरीज और भूषण कुमार के साथ यह फ़िल्म विवादों में घिरी थी. इन दोनों कानूनी समस्याओं की वजह से फिल्म का काम और उसकी रिलीज़ अटक रही थी, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हो गए थे.
फ़िल्म से जुड़े अन्य विवाद
'बाबू भैया' का किरदार निभाने वाले परेश रावल ने फीस के ढांचे और लंबी शूटिंग के इंतजार के कारण फिल्म छोड़ दी थी. जिससे फ़िल्म को हुए नुक़सान को लेकर अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कंपनी ने उन्हें कानूनी नोटिस भी भेजा था, हालांकि बाद में दोनों के बीच मामला सुलझ गया.
यह मामला सुलझने के बाद बीच में ऐसी खबरें आई थीं कि कार्तिक आर्यन इस फिल्म में अक्षय कुमार की जगह लेंगे, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल हुआ था. फिर बाद में बात साफ़ हुई कि कार्तिक अलग रोल में थे और फिर उन्हें फिल्म से हटा दिया गया था.
डायरेक्टर और प्रोड्यूसर में टकराव?
एक तरफ जहां फ़िरोज़ नाडियाडवाला ने फैन्स को दिलासा दिया कि चीजें बिल्कुल ट्रैक पर हैं और सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं. वहीं, प्रियदर्शन ने मीडिया को साफ कह दिया, बहुत सारे लीगल इश्यूज और पर्सनल कॉन्फ्लिक्ट्स के कारण यह फिल्म अब कभी भी रिलीज नहीं हो पाएगी.
फिलहाल अब देखना यह है कि क्या यह फिल्म बड़े पर्दे पर आ पाएगी या डायरेक्टर प्रियदर्शन की बात सच साबित हो जाएगी
"हेरी-फेरी सीरीज के फैंस बीते एक साल से खासे उतावले थे. इसकी वजह यह थी कि फ्रेंचाइजी इसका तीसरा सीजन लाने की एनाउंसमेट कर चुकी थी. लेकिन अब फ…"
