अक्षय कुमार और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. फिल्म के फर्स्ट लुक ने ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था और अब मेकर्स ने इसका धमाकेदार टीजर भी रिलीज कर दिया है. टीजर में अक्षय कुमार और सैफ अली खान का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है. इस फिल्म के जरिए दोनों स्टार्स की जोड़ी लंबे समय बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली है.
फिल्म की पहली झलक एक्शन और रोमांच से भरपूर नजर आ रही है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है. टीजर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी फैंस का उत्साह देखने को मिल रहा है. फैंस को अब इस फ़िल्म का बेसब्री से इंतज़ार है.
‘हैवान’ में सैफ निभा रहे हैं अंधे समुराई का किरदार
फिल्म ‘हैवान’ में अक्षय कुमार एक नेगेटिव रोल में नजर आएंगे, जबकि सैफ अली खान फिल्म के हीरो का रोल निभा रहे हैं. सैफ का किरदार एक ऐसे अंधे मार्शल आर्टिस्ट का है, जो एक खतरनाक परिस्थिति में फंस जाता है. उनका यह किरदार काफी अलग और चुनौतीपूर्ण बताया जा रहा है.
सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए इसे अपने करियर के बेहतरीन किरदारों में से एक बताया था. उन्होंने कहा था कि यह किरदार बेहद संवेदनशील और दर्शकों से जुड़ने वाला है. सैफ के मुताबिक, वह इसमें एक अंधे समुराई (जापानी योद्धा) के भारतीय रूप को निभा रहे हैं.
उन्होंने बताया था कि किरदार भले ही देख नहीं सकता, लेकिन उसमें कई खास क्षमताएं हैं. वह आसपास की चीजों को महसूस कर सकता है, लड़ सकता है, गेंद तक पकड़ सकता है और एक छोटी बच्ची की रक्षा भी करता है. सैफ के लिए इस किरदार की बॉडी लैंग्वेज, शारीरिक बनावट और उसके हाव-भाव को समझना एक बेहद दिलचस्प अनुभव रहा.
‘हैवान’ की स्टार कास्ट
‘हैवान’ में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी लंबे समय बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आएगी. दोनों ने इससे पहले ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ और ‘टशन’ (2008) जैसी फिल्मों में साथ काम किया है. अब उनकी यह जोड़ी एक सस्पेंस-थ्रिलर के लिए साथ आई है, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं.
फिल्म में अक्षय और सैफ के अलावा बोमन ईरानी, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. ऐसे में फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी दिलचस्प है और कहानी में कई मजबूत किरदार देखने को मिल सकते हैं.
‘हैवान’ में मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की स्पेशल अपीयरेंस भी देखने को मिलेगी. प्रियदर्शन ने 2025 में फिल्म में मोहनलाल के कैमियो की पुष्टि की थी. ऐसे में फैंस के लिए यह फिल्म इसलिए भी खास हो जाती है, क्योंकि इसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ मोहनलाल की मौजूदगी देखने को मिलेगी.
मोहनलाल का कैमियो फिल्म में कितना अहम होगा और उनकी एंट्री कहानी में क्या ट्विस्ट लेकर आएगी, यह तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा. फिलहाल उनकी झलक ने ‘हैवान’ को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.
‘हैवान’ कब होगी रिलीज?
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ‘हैवान’ को केवीएन प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स के बैनर तले वेंकट के. नारायण और शैलजा देसाई फेन प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म में क्राइम, मिस्ट्री, सस्पेंस और एक्शन का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा.
मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी तय कर दी है. ‘हैवान’ 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. टीजर के बाद अब फैंस को इस बात का इंतजार है कि प्रियदर्शन की यह कहानी हिंदी दर्शकों के सामने किस अंदाज में पेश की जाती है.
मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ की रीमेक है ‘हैवान’
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ को लेकर एक खास बात यह है कि यह प्रियदर्शन की ही मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’की हिंदी एडेप्टेशन है. साल 2016 में रिलीज हुई ‘ओप्पम’ में मोहनलाल ने लीड रोल निभाया था. फिल्म की कहानी एक ऐसे अंधे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक खतरनाक परिस्थिति में फंस जाता है.
ओरिजिनल फिल्म में मुख्य किरदार की तेज इंद्रियों और उसकी खास क्षमताओं को सस्पेंस और रोमांच पैदा करने के लिए बेहद अहम तरीके से इस्तेमाल किया गया था. ‘हैवान’ की कहानी का बेस भी इसी आइडिया पर आधारित है, हालांकि हिंदी वर्जन में किरदारों और कहानी को नए अंदाज में पेश किया जा रहा है. अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मौजूदगी इसे ‘ओप्पम’ से एक अलग अनुभव बनाने वाली है.
"अक्षय कुमार और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. फिल्म के फर्स्ट लुक ने ही द…"
