मध्य प्रदेश की राजनीति को प्रभावित करने वाली दतिया सीट पर उपचुनाव के रिज़ल्ट आना शुरू हो चुके हैं. जहां भारतीय जानता पार्टी(BJP) की तरफ़ से आशुतोष तिवारी मैदान में हैं, तो वहीं काँग्रेस ने अपनी इस सीट को पाले में बनाए रखने घनश्याम सिंह को उतारा है.
दो लाख बीस हज़ार के मतदाताओं वाली इस ग्रामीण सीट की तीन चौथाई आबादी अनुसूचित जाति से है. कुशवाहा समाज दामोदर यादव की मौजूदगी ने इस सीट के पेंच फंसा दिए हैं. भाजपा का गढ़ माने जाने वाली दतिया सीट में नरोत्तम मिश्रा फ़ैक्टर भी है. अब देखना होगा कि मध्यप्रदेश की इस हॉट सीट पर जनता किसके पक्ष में फैसला सुनाती है और सत्ता की बाजी किस पार्टी के हाथ लगती है.
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आना शुरू हो गए है. मतगणना के पहले राउंड के आंकड़े सामने आ चुके है. पहले चरण की गिनती पूरी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुरुआती बढ़त बना ली है. पहले राउंड के बाद BJP प्रत्याशी को कुल 4,551 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार 3,367 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं.
दूसरे राउंड के गिनती के बाद BJP आगे
दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के दूसरे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने बढ़त बनाए रखी है. दूसरे राउंड की समाप्ति तक आशुतोष तिवारी को 8,253 वोट, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 7,378 वोट और दामोदर यादव को 3,530 वोट मिले हैं. इस तरह दूसरे राउंड के बाद आशुतोष तिवारी 875 मतों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं.
कांग्रेस प्रत्याशी आगे
दतिया उपचुनाव की मतगणना के तीसरे राउंड के बाद मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है. कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह 33 वोटों से आगे चल रहे हैं. तीसरे राउंड की मतगणना तक आशुतोष तिवारी को 12,399 वोट, घनश्याम सिंह को 12,432 वोट, जबकि आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार दामोदर यादव को 4,874 वोट मिले हैं. शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि दतिया की लड़ाई बेहद करीबी होती जा रही है.
चौथे राउंड की गिनती के बाद भी कांग्रेस प्रत्याशी आगे
दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के चार राउंड पूरे होने के बाद मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है। अब तक के रुझानों में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह 17290 वोट हासिल कर 833 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं. वहीं BJP उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 16457 वोट मिले हैं. आजाद समाज पार्टी (ASP) के उम्मीदवार दामोदर यादव 6899 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं. अभी 15 में से 11 राउंड की मतगणना बाकी है, ऐसे में मुकाबले में आगे और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं.
पांचवें राउंड के परिणाम
पांचवें राउंड तक कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 21,047 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के आशुतोष तिवारी के खाते में 20,739 वोट आए हैं. वहीं, चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी 8877 वोट मिले है. फिलहाल कांग्रेस प्रत्याशी 308 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं.
छठवें राउंड के बाद जनता का रुझान किधर
छठवें राउंड के नतीजों के बाद भी कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है. कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को अब तक 25,856 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 24,070 वोट प्राप्त हुए हैं. इस तरह कांग्रेस प्रत्याशी 1,786 वोटों से आगे चल रहे हैं.
शुरुआती रुझानों में बीजेपी बढ़त बनाए हुए थी, लेकिन जैसे-जैसे मतगणना के राउंड आगे बढ़ रहे हैं, मुकाबले का रुख कांग्रेस की ओर जाता दिखाई दे रहा है. अब देखना होगा कि अंतिम राउंड तक कौन अपनी बढ़त कायम रख पाता है.
सातवें राउंड की मतगणना के बाद भी कांग्रेस प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए दिखाई दे रहे हैं. इस राउंड में घनश्याम सिंह 31,436 वोटों के साथ 3,295 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं.
वहीं आशुतोष तिवारी को अब तक 28,141 वोट प्राप्त हुए हैं और वे लगातार मुकाबले में बने हुए हैं.
दतिया उपचुनाव की मतगणना के 8वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने अपनी बढ़त मजबूत कर ली है. ताजा आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस को 38,264 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के खाते में 31,681 वोट आए हैं.
घनश्याम सिंह फिलहाल 6,583 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं. जैसे-जैसे काउंटिंग आगे बढ़ रही है, मुकाबले की तस्वीर लगातार साफ होती जा रही है.
10 वे राउंड के बाद भी घनश्याम सिंह क़रीब 10 हज़ार से ज़्यादा वोटों से आगे चल रहे है.
12वें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार है. कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को अब तक 58,417 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के खाते में 45,810 मत आए हैं. इसके साथ ही घनश्याम सिंह 12,607 वोटों की निर्णायक बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं.
13वें राउंड के नतीजों में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह 61,708 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा के आशुतोष तिवारी को 50,663 वोट मिले हैं. घनश्याम सिंह 11,045 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं.
कांग्रेस की हुई जीत
15वें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 66,757 वोटों के साथ जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 6,016 वोटों से हराया. आशुतोष तिवारी को कुल 60,741 वोट मिले.
"मध्य प्रदेश की राजनीति को प्रभावित करने वाली दतिया सीट पर उपचुनाव के रिज़ल्ट आना शुरू हो चुके हैं. जहां भारतीय जानता पार्टी(BJP) की तरफ़ से …"
