अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले ने अब एक राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया है. मंदिर के खजाने में चोरी के खिलाफ अयोध्या में कांग्रेस और सपा के दिग्गज नेता पदयात्रा और विरोध प्रदर्शन करने जा रहे थे. इस बीच पुलिस ने प्रदर्शनकारी नेताओं को प्रदर्शन से पहले ही हाउस अरेस्ट कर लिया.
कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का एक्शन, कई नेता नजरबंद
जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस ने मंदिर के चंदा चोरी के आरोपों को लेकर अयोध्या में पदयात्रा और विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था. इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय अयोध्या पहुंचे थे. लेकिन पुलिस ने उन्हें अयोध्या के पदम श्री पैलेस होटल में अरेस्ट कर लिया.
अजय राय के अलावा कांग्रेस के कई अन्य नेताओं पर भी पुलिस ने कार्रवाई की है. कांग्रेस नेता दीपक सिंह को उनके घर पर नजरबंद किया गया है. वहीं, अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा और बाराबंकी के सांसद तनुज पुनिया को भी उनके आवास पर ही रोक दिया गया. पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है.
सपा सांसदो पर भी एक्शन
कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं पर भी पुलिस ने कार्रवाई की है. सपा सांसद धर्मेंद्र यादव को भी एहतियात के तौर पर नजरबंद किया गया है. इसके अलावा कांग्रेस और सपा के कई अन्य सांसदों और विधायकों को भी उनके आवासों पर ही रोक दिया गया. पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है.
कौन हैं अजय राय?
अजय राय उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं. उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी (BJP) से की थी. 1996 से 2007 के बीच तीन बार BJP से विधायक चुने गए. 2009 में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भी विधानसभा चुनाव जीता था.
बाद में अजय राय समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हुए और 2009 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी से मुरली मनोहर जोशी के खिलाफ चुनाव लड़ा थे. लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए. 2012 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने.
कांग्रेस ने 2014 और 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ उम्मीदवार बनाया. 2024 के चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी को कांटे की टक्कर दी थी तभी से इनकी लोकप्रियता देश भर में बढ़ गई व कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में शुमार हो गए.
"अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले ने अब एक राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया है. मंदिर के खजाने में चोरी के खिलाफ अयोध्या में कांग्रेस और सपा के…"
