डिफेंडिंग चैम्पियन अर्जेंटीना ने अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत बिल्कुल ही चैम्पियन की तरह किया है. पहले मैच में उन्होंने अल्जीरिया को 3-0 से हराया . इस मैच के हीरो रहे स्टार फुटबॉलर मेसी. मैच के तीनों गोल उन्होंने ही किया.उसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किया.
 

कुछ रिकॉर्ड्स जो मेसी ने अपने नाम किया है

इस मैच में उतरते ही मेसी ने सबसे ज्यादा फीफा वर्ल्ड कप खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. मेसी का यह 6वां वर्ल्ड कप है. अभी तक कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 5 वर्ल्ड कप में शिरकत की है.

6 वर्ल्ड कप खेलने वाले मेसी अभी इकलौते खिलाड़ी हैं. इस साल मेसी के अलावा पुर्तगाल के रोनाल्डो भी 6 वर्ल्ड कप खेलने वाले खिलाड़ी हो जाएंगे.


38 साल की उम्र में हैट्रिक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी है. इससे पहले यह रिकॉर्ड रोनाल्डो के नाम था ,जिन्होंने 2018 के वर्ल्ड कप में 33 की उम्र में हैट्रिक लगाई थी.

आपको जानकर हैरानी होगी की मेसी का फीफा वर्ल्ड कप डेब्यू आज ही के दिन यानि 17 जून को 2006 में किया था.

मेसी ने फीफा में अब सबसे ज्यादा 16 गोल कर लिए हैं. वो अब जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज के साथ पहले पायदान पर हैं.

पांच वर्ल्ड कप में गोल करने वाले वो दुनिया के दूसरे खिलाडी बन गए हैं. उनके अलावा पुर्तगाल के रोनाल्डो ने ही ये कारनामा कर पाए हैं.

 

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: फीफा के छठवें दिन सुपरस्टार्स ने दिखाया अपना जलवा, मेसी ,एम्बाप्पे, हालैंड चमके

"डिफेंडिंग चैम्पियन अर्जेंटीना ने अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत बिल्कुल ही चैम्पियन की तरह किया है. पहले मैच में उन्होंने अल्जीरिया को 3-0 …"