ट्रिनिडाड के क्वींस पार्क ओवल में चल रहे दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी पकड़ बना ली है. वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 344 बनाए. इसके जवाब में पाकिस्तान ने दूसरे दिन के खेल खत्म होने तक दो विकेट के नुकसान पर 266 रन बना लिए हैं.

कप्तान चेज और ग्रीव्स ने वेस्टइंडीज को संभाला
वेस्टइंडीज ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 344 रन बनाए. पहले विकेट के लिए वेस्टइंडीज ने 49 रन बनाए. उसके बाद मेजबान टीम के बहुत कम अंतराल में तीन विकेट गिरे. एक समय टीम का स्कोर 173 पर 5 विकेट था. लेकिन उसके बाद आए जस्टिन ग्रीव्स और कप्तान रॉस्टन चेज ने पारी को संभाला. दोनों ने 96 रन की साझेदारी की और टीम का स्कोर 250 रन के पार पहुंचाया. उसके बाद कुछ छोटी-छोटी साझेदारियां हुईं और टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचा.

बाबर और अब्दुल्ला शफीक ने गाड़ा खूंटा
पहला मैच हारने के बाद पाकिस्तान के ऊपर इस मैच को जीतने का अतिरिक्त दबाव था. पाकिस्तान का पहला विकेट 34 रन के स्कोर पर गिरा. इसके बाद आए अब्दुल्ला शफीक ने अजान अवैस के साथ मिलकर 64 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की. अवैस का विकेट गिरने के बाद बैटिंग करने आए कप्तान बाबर आजम ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और अब्दुल्ला शफीक के साथ दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक क्रीज पर डटे हुए थे. इसी बीच शफीक ने अपना शतक पूरा किया. फिलहाल दोनों के बीच 168 रन की साझेदारी हो चुकी है. अब्दुल्ला शफीक 107 रन पर बैटिंग कर रहे हैं और बाबर आजम 86 रन के स्कोर पर खेल रहे हैं.
 

 

 

 

"ट्रिनिडाड के क्वींस पार्क ओवल में चल रहे दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी पकड़ बना ली है. वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 3…"