सुबह की शुरुआत हो या शाम की थकान, चाय और कॉफी के बिना कई लोगों का दिन अधूरा रहता है. कुछ लोगों को तो चाय इतनी गर्म पसंद होती है कि कप से भाप निकलती रहे, तभी उन्हें उसका असली स्वाद आता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी यही आदत सेहत के लिए परेशानी बन सकती है?

एक नई Research में सामने आया है कि बहुत ज्यादा गर्म चाय और कॉफी पीने से खाने की नली यानी Food Pipe के एक खास तरह के कैंसर का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में चाय छोड़ने की नहीं, बल्कि उसे पीने के तरीके में थोड़ा बदलाव करने की जरूरत है.

करीब 9.77 लाख लोगों पर हुई Research में क्या सामने आया?

Oxford University के Researchers ने करीब 9 लाख 77 हजार लोगों के Data का Analysis किया. यह Research International Journal of Cancer में प्रकाशित हुई. इसमें लोगों की चाय और कॉफी पीने की आदतों और उनके Temperature को समझने की कोशिश की गई.

Research के मुताबिक, जो लोग बहुत गर्म चाय और कॉफी पीना पसंद करते थे, उनमें गर्म पेय पदार्थों को गुनगुना पीने वालों की तुलना में Esophageal Squamous Cell Carcinoma (SCC) का खतरा लगभग तीन गुना ज्यादा पाया गया. हालांकि, यह संबंध खाने की नली के हर तरह के कैंसर में नहीं देखा गया. 

आखिर गर्म चाय से Food Pipe को नुकसान कैसे पहुंचता है?

दरअसल, जब हम बहुत गर्म चाय या कॉफी पीते हैं, तो उसका High Temperature हमारी Food Pipe यानी खाने की नली की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचा सकता है.

खाने की नली के अंदर मौजूद Cells बार-बार इस गर्मी के संपर्क में आते हैं, तो उनमें बार-बार चोट और Repair की प्रक्रिया हो सकती है. लंबे समय तक ऐसा होना कैंसर के खतरे से जुड़ा हो सकता है. Researchers का मानना है कि बार-बार होने वाला यह Thermal Damage इसकी एक संभावित वजह हो सकता है. 

कितनी गर्म चाय पीना हो सकता है खतरनाक?

इस Research में लोगों से उनके पसंदीदा पेय का Temperature पूछा गया था. बहुत गर्म यानी Very Hot पेय को 65 डिग्री Celsius या उससे ज्यादा Temperature की श्रेणी से जोड़ा गया है.

हालांकि, यह समझना जरूरी है कि इस Research में हर व्यक्ति की चाय का Temperature Thermometer से मापा नहीं गया था. इसलिए इसे एक तय सुरक्षित या खतरनाक सीमा नहीं माना जाना चाहिए. 

चाय पीने की आदत में करें बस इतना बदलाव

इस Research का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि चाय या कॉफी पीने वाले हर व्यक्ति को कैंसर हो जाएगा. यह खतरे से जुड़ा एक संबंध दिखाती है, न कि यह साबित करती है कि गर्म चाय पीने से हर व्यक्ति को कैंसर होगा.

इसलिए चाय या कॉफी बनाने के तुरंत बाद उसे पीने की जल्दबाजी न करें. कुछ मिनट इंतजार करें और जब वह आराम से पीने लायक हो जाए, तभी पिएं.

याद रखिए, चाय छोड़ने की जरूरत नहीं है, बस उसे बहुत ज्यादा गर्म पीने की आदत बदलने की जरूरत है.

 


 

"सुबह की शुरुआत हो या शाम की थकान, चाय और कॉफी के बिना कई लोगों का दिन अधूरा रहता है. कुछ लोगों को तो चाय इतनी गर्म पसंद होती है कि कप से भाप…"