भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि को लेकर तनाव बना हुआ है. इस मुद्दे पर दोनों देशों के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे हैं और बयानबाजी भी तेज हो गई है. 

पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक के एक बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि यह पहले ही साफ किया जा चुका है कि जो भी पाकिस्तान के हिस्से का पानी छुएगा, उसके हाथ काट दिए जाएंगे. पाकिस्तानी न्यूज चैनल एआरवाई (ARY) पर दिए गए उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

इस पूरे मामले के बीच दोनों देशों के रिश्तों में पहले से ही तनाव की स्थिति बनी हुई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ हालिया घटनाओं और फैसलों के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ जल समझौते पर कड़ा रुख अपनाया है, जिससे दोनों देशों के बीच बातचीत और तनाव और बढ़ गया है.

मोदी पर कसा तंज 

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने भारत के प्रधानमंत्री का नाम लिए बिना उन पर टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि एक पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री यह कहते हैं कि वे पाकिस्तान में पानी की एक बूंद भी नहीं जाने देंगे.

तरार ने यह भी कहा कि कोई भी देश अकेले अपनी मर्जी से इस समझौते को खत्म नहीं कर सकता.

भारत ने दिया था साफ़ संदेश 

भारत ने पुलवामा हमले के बाद साफ कहा था कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि पानी व खून एक साथ नहीं बह सकते.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल समझौते को सस्पेंड करते हुए कहा था जिनके आंसू सूख चुके हैं, वे हमसे पानी की उम्मीद न रखें." हम सिंधु नदी का पानी आतंकवादियों के आकाओं और इंसानियत के दुश्मनों तक नहीं पहुंचने देंगे.


 

"भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि को लेकर तनाव बना हुआ है. इस मुद्दे पर दोनों देशों के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे हैं और बयानबाजी भी तेज हो…"