14 साल की उम्र से संगीत में रुचि रखने वाली शर्ली सेतिया आज यानी 2 जुलाई 2026 को 33वां जन्मदिन मना रही हैं. बचपन में बड़े-बड़े सपने तो हर कोई देखता है लेकिन, शर्ली ने अपने सिंगिंग के सपने को सच भी किया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब, जो किसी के लिए एंटरटेनमेंट का सोर्स है तो वहीं, शर्ली ने इसे अपने करियर की पहली सीढ़ी के रूप में देखा. उन्होंने अपने बेडरूम में पजामा पहन कर यूट्यूब के लिए 'तुम ही हो' गाने का कवर रिकॉर्ड किया और टी-सीरीज़ प्रतियोगिता में भाग लिया. जिसके बाद से लोग उनकी सिंगिंग के फैन बन गए और न्यूज़ीलैंड हेराल्ड ने उन्हें “पजामा पॉप स्टार” का नाम दे दिया.
लेकिन, शर्ली केवल सिंगिंग तक ही नहीं रुकीं बल्कि वह 2020 में अपनी पहली नेटफ़्लिक्स फिल्म ‘मास्का’ में नज़र आईं. इसमें उन्होंने पार्सिस मिस्ट्री नाम की इंडिपेंडेंट और समझदार लड़की का अहम किरदार निभाया था. इसके बाद उन्होंने निकम्मा और तेलुगू फ़िल्म कृष्णा वृंदा विहारी में भी काम किया.
शर्ली का करियर एक यूट्यूब सिंगर (पजामा पॉपस्टार) से शुरू होकर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की मुख्य अभिनेत्री बनने तक का एक शानदार सफर रहा है.
अपने जन्मदिन पर क्या बोली शर्ली
“जब भी मेरा बर्थडे होता है तो बारिश होती है, और मुझे ऐसा लगता है कि गॉड मुझे बारिश के ज़रिए आशीर्वाद दे रहे हैं."
वहीं, फैन्स ने भी उनको कमेंट के ज़रिए जन्मदिन की बधाई दी है.
मार्केटिंग की पढ़ाई के साथ बनाया सिंगिंग में करियर
आपको बता दे, शर्ली जब ऑकलैंड विश्वविद्यालय में मार्केटिंग की पढ़ाई कर रही थी, तभी उन्होंने शौक के तौर पर यूट्यूब पर गानों के कवर अपलोड करना शुरू किया था. जहाँ उनके “तुम ही हो” सोंग कवर ने उन्हें टी-सीरीज की ग्लोबल प्रतियोगिता का विनर बनाया. वहीं, फोर्ब्स पत्रिका ने उन्हें "बॉलीवुड की अगली बड़ी गायन सनसनी" घोषित किया.
2017 में उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ए जेंटलमैन के 'डिस्को डिस्को' गाने से बॉलीवुड में कदम रखा. उन्होंने 'कोई वि नाइ' (पंजाबी), 'नाइयो जाना' और दर्शन रावल के साथ 'फासला' जैसे कई सुपरहिट सिंगल्स दिए. उन्होंने आतिफ असलम और अरमान मलिक जैसे दिग्गजों के साथ भी काम किया और ख़ूब नाम और फेम कमाया.
इसी दौरान वह एक बेहतरीन आर्टिस्ट और परफ़ॉर्मर के रूप में दुनिया भर में लाइव कॉन्सर्ट करने लगीं.
बॉलीवुड क्रश बनने के बाद बनीं बिज़नेस वुमन
शर्ली के फ़िल्मी करियर की बात तो हम कर ही चुके हैं, लेकिन उन्होंने इसके अलावा भी अपने पर्सनल ब्रांड “आइलैंड” नाम से एक स्किनकेयर ब्रांड भी लांच किया.
शर्ली सेतिया का जन्म 2 जुलाई 1995 के दिन केंद्र शासित प्रदेश दमन में हुआ, लेकिन उनका बचपन न्यूजीलैंड में बीता. दरअसल, शर्ली के जन्म के कुछ वक्त बाद ही उनके माता-पिता न्यूजीलैंड चले गए. वर्तमान में शर्ली मुंबई में रह रही हैं उनके फेमस होने के बाद लोगों ने उन्हें नेशनल क्रश भी घोषित कर दिया था.
"14 साल की उम्र से संगीत में रुचि रखने वाली शर्ली सेतिया आज यानी 2 जुलाई 2026 को 33वां जन्मदिन मना रही हैं. बचपन में बड़े-बड़े सपने तो हर कोई…"
